संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी देने के मामले में रीवा-सतना के श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Premanand Ji Maharaj MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने वृन्दावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी है. वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है. जिसके बाद सतना के उस युवक द्वारा की पोस्ट के बाद बवाल मच गया है. युवक ने फेसबुक पर एक कमेंट के जवाब में टिप्पणी करते हुए संत का गला काटने की बात कही है, जो तेजी से वायरल हो गई.
आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठी
आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठ रही है. रीवा-सतना के श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों ने आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है.
संत प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ”आजकल बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप का चलन बढ़ गया है, जिससे युवा भटक रहे हैं.” प्रेमानंद महाराज की नसीहत पर सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने गुरुवार (31 जुलाई) को पोस्ट कर लिखा कि पूरे समाज की बात है.
सतना के युवक ने दी गला काटने की धमकी
संत की बातों पर युवक ने कहा, ”मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसका गला काट देता.” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं.

