Aaj Ka Rashifal, 29 July 2025 : आज 29 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 29 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं. पुराने रुके काम पूरे होंगे. व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी और प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी रहेगा. आय में वृद्धि होगी, रुका पैसा वापस मिलेगा. नए विषयों में रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई में फोकस रहेगा. परिवार में सामंजस्य रहेगा, पत्नी और बच्चों के साथ लंबी यात्रा संभव. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे. निवेश करना लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. पत्नी से मतभेद की संभावना. मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में बदलाव से बचें. पार्टनरशिप में सावधानी बरतें. धन हानि की संभावना. पढ़ाई में फोकस बनाए रखें. विरोधी वर्ग परेशान कर सकते हैं. गणेश जी को मोदक अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. पढ़ाई में मन भटक सकता है. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता होगी. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
काम में सफलता मिलेगी और पदोन्नति संभव है. व्यापार में लाभ होगा. प्रॉपर्टी निवेश शुभ रहेगा. आय में बढ़ोतरी होगी. पढ़ाई में फोकस रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और नए मेहमान का आगमन संभव. सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. कर्ज से राहत मिल सकती है. शिक्षा में प्रगति के योग. भाई और परिवार का सहयोग मिलेगा. तुलसी के पौधे की पूजा करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में परेशानी. खर्च बढ़ सकता है. पढ़ाई में ध्यान बनाए रखें. पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. माता दुर्गा को सिंदूर चढ़ाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
नौकरी में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें. नया काम शुरू करते समय विचार करें. आय स्थिर रहेगी. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी. परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाएंगे. भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
नया कार्य शुरू करने में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. रुका धन प्राप्त होगा. पढ़ाई में उत्साह बढ़ेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा और नए वाहन खरीदने के योग. भगवान विष्णु की पूजा करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
वाद-विवाद से दूर रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. पढ़ाई में व्यवधान संभव. पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है. शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं. बड़ा निवेश करने से बचें. व्यापार में हानि की संभावना. ध्यान भटक सकता है. पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नया काम शुरू करने की योजना सफल होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं. केले के पेड़ की पूजा करें.

