संसद के मॉनसून सत्र का आज (सोमवार, 28 जुलाई) छठा दिन है. राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर सहित अनुराग ठाकुर ने दिया विपक्ष को जवाब
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र का आज (सोमवार, 28 जुलाई) छठा दिन है. राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन उठाना पड़ता है. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष के बार-बार टोकने पर गृह मंत्री अमित शाह भड़के गए. उन्होंने कहा, “सरकार के मंत्री को बैठे-बैठे टोकना अच्छा लगता है. ऐसे में हम भी अपने मेंबर को बाद में समझा नहीं पाएंगे.”
भारतीय सेना ने 93000 पाकिस्तानी सेना को मुर्गा बनाया
अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा, “पाकिस्तानी के 93 हजार सैनिकों को भारतीय सेना ने मुर्गा बनाया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने सरेंडर किया. पाकिस्तान को न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी ऑफर कर कांग्रेस ने सरेंडर किया.”
उन्होंने आगे कहा कहा कि, “हमने आतंकियों को उसके घर में घुसकर मारा है. हमने पाकिस्तान एयरफोर्स के 20 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह किया.”
ऑपरेशन सिंदूर तक हम सीमित नहीं- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तानी धरती से पनप रहे सीमा पार आतंकवाद का भारत का जवाब ऑपरेशन सिंदूर तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा प्रतिबंध जारी रहेंगे.
विदेशी को लेकर पूछे गए सवाल पर एस जयशंकर ने कहा, “इंडिया की डिप्लोमेसी की वजह से ही अमेरिका ने TRF पर बैन लगाया है. पाकिस्तान ने टीआरएफ का बचाव किया था.”
अमेरिका सीजफायर में शामिल नहीं था यह स्पष्ट नहीं- प्रियंका
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के लोकसभा में दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “कुछ बातें ऐसी हैं जो उन्होंने स्पष्ट रूप से नहीं कही हैं. उन्होंने कुछ बयान दिए हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि अमेरिका सीजफायर में शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात नहीं की, लेकिन स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि अमेरिका इसमें शामिल नहीं था. यह दिलचस्प है.”
पाकिस्तान घुटनों पर था तो सीजफायर क्यों किया- दीपेंद्र हुड्डा
संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से पूछा कि अगर पाकिस्तान घुटनों पर था तो सीजफायर क्यों किया? उन्होंने कहा, “अब यह सरकार पीओके को लाने की बात कैसे करेगी. आप दुनिया में घुम-घुमकर क्या कर रहे थे जो आपको अपना पक्ष रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजना पड़ा.”
अरविंद सावंत ने कहा, “पूरा विपक्ष पीएम मोदी के साथ डटकर खड़ा रहा. राष्ट्र की बात कीजिए हम आपके साथ आज हैं और कल भी रहेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति बार-बार बोलते हैं. क्या किसी ने ट्रंप का नाम लेकर उन्हें बताया कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया तब हमने सीजफायर किया.”

