By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बच्चों की किडनी फेल का मामला गर्माया, उत्तर भारत से लेकर साउथ इंडिया तक हड़कंप!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > बच्चों की किडनी फेल का मामला गर्माया, उत्तर भारत से लेकर साउथ इंडिया तक हड़कंप!
Madhya PradeshNational

बच्चों की किडनी फेल का मामला गर्माया, उत्तर भारत से लेकर साउथ इंडिया तक हड़कंप!

DB News
Last updated: 09/10/2025 10:23 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

MP के Chhindwara में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस बीच मध्य प्रदेश में कफ सिरप पूरी तरह से बैन कर दिए गए हैं और कई अधिकारियों पर गाज गिरी है.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
MP के Chhindwara में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस बीच मध्य प्रदेश में कफ सिरप पूरी तरह से बैन कर दिए गए हैं और कई अधिकारियों पर गाज गिरी है.4 साल से कम उम्र के बच्चों को डेक्स्ट्रोमैथोरपन देने पर रोक20 बच्चों की हो चुकी है मौतकप सिरप पूरी तरह से बैनCDSCO ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किया निर्देशअपर कलेक्टर जांच दल के प्रभारी बने

 Coldrif Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत की घटना से भारत के हर कोने में हड़कंप मचा हुआ है. उत्तर भारत एमपी के छिंदवाड़ा-जबलपुर से लेकर दक्षिण भारत तमिलनडु की सरकार तक हिल गई है. बताया तो यह जा रहा है कि केन्द्र सरकार भी एक्शन में आ गइ है और कच्चे माल की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. केंद्र सरकार की सख्ती के बाद जवाबदेही भी तय होने लगी है. मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने इस मामले को लेकर तमिलनाडु की सरकार पर आरोप लगाया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कफ सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत को लेकर जारी विवाद केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच दोष थोपने का मामला नहीं है, बल्कि यह सबसे पहले जवाबदेही का मामला है. खाद्य और औषधि प्रशासन केंद्र की स्पष्ट सिफारिशों के बावजूद तमिलनाडु इस मामले में कार्रवाई करने में असफल रहा है.

4 साल से कम उम्र के बच्चों को डेक्स्ट्रोमैथोरपन देने पर रोक

सरकार सख्ती दिखाते हुए दवाई के डोज पर भी पाबंदी लगाई है और स्वस्थ्य विभाग के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पैरासिटामोल की अधिक खुराक से लीवर व गुर्दे संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए हमेशा वजन के आधार पर पैरासिटामोल की डोज चिकित्सक की सलाह से ही दी जाए.

20 बच्चों की हो चुकी है मौत

किडनी फेल हो जाने से एक और बच्ची की मौत हो गई है. छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव की रहने वाली जेयूशा का नागपुर के GMC हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इसका भी प्राथमिक उपचार प्रवीण सोनी ने किया था. सिर्फ छिंदवाड़ा में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है. पांढुर्ना और बैतूल को मिलाकर मध्य प्रदेश में कुल 20 बच्चों की मौत हो चुकी है. 

कप सिरप पूरी तरह से बैन

इस बीच स्वास्थ्य विभाग देख् रहे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राज्य में मानकों के अनुरुप नहीं पाए गए दो और कफ सिरप को पूरी तरह बैन कर दिया गया है, वहीं छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे शुक्ला ने कहा कि छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस मामले में सख्त कार्रवाई भी की गई है. 

शुरुआत में एक कफ सिरप कोल्ड्रिफ को बैन किया था और अब दो अन्य कफ सिरप को भी राज्य में बैन कर दिया गया है. केंद्र सरकार के बच्चों के लिए कफ सिरप को लेकर गाइडलाइन का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप नहीं दिए जाने की है, जिस पर राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अब कफ सिरप के ऊपर यह लिखा जाए कि यह सिर्फ चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में उपयोग के लिए नहीं है. इस संदर्भ में सभी पीडियाट्रिक एसोसिएशन से चर्चा की गई.

CDSCO ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किया निर्देश

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने मध्य प्रदेश में कथित रूप से खांसी की खराब दवा के कारण बच्चों की मौत के बाद बड़ा कदम उठाया है. देश के शीर्ष औषधि नियामक की ओर से ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) राजीव सिंह रघुवंशी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर्स को सख्त निर्देश जारी किया. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी दवा के निर्माण या बिक्री से पहले कच्चे माल और तैयार उत्पाद के हर बैच की अनिवार्य रूप से जांच की जाए.

अपर कलेक्टर जांच दल के प्रभारी बने

भारत सरकार के स्‍वास्‍थ एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार एमपी जबलपुर केे जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने कफ सिरप के उपयोग, विक्रय एवं वितरण की जांच हेतु जिले के प्रत्‍येक अनुभाग में अनुविभागीय दंडाधिकारियों के नेतृत्‍व में जांच दल गठित किये हैं. जांच दलों में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, बाल रोग विशेषज्ञ एवं औषधि निरीक्षक को सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है. इन जांच दलों का प्रभारी अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड को बनाया गया है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:Coldrif Cough Syrup CaseDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article MP के 55 जिलों में जबलपुर का राजस्व अभिलेखागार नवाचार के मामले में सबसे आगे
Next Article सिंहस्थ-2028 का आयोजन अद्वितीय वैभव के साथ किया जाएगा: मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?