MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है. इस बीच सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: मध्य प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने एक साल में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोला. उन्होंने यह चेतावनी सागर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभागों की वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान कही.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास स्थित समत्व भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरानसागर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभागों के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर समीक्षा भी की. बैठक में केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं की महत्ता और उपयोगिता के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, साथ ही जनकल्याण शिविरों की प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व में दिए निर्देशों के पालन को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली.
जन कल्याणकारी अभियान पर फोकस
मध्य प्रदेश सरकार को 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जो जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है, उसमें सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे. इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन का पूरा फोकस होना चाहिए.

