साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भारत के छोटे-छोटे मुद्दों पर बोलने वाला यूएन बांग्लादेश की स्थिति को लेकर चुप क्यों है? उन्होंने सरकार से बांग्लादेश पर दवाब बनाने की अपील की.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Attack on Bangladesh Hindu: बांग्लादेश में हर उम्र की महिलाओं के साथ रेप और बदतमीजी हो रही है, जो सारे हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले चिंतनीय है. इस पर साध्वी ऋतंभरा ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश पर दवाब बनाने और यूनाइटेड नेशन पर इस मामले में चुप रहने का आरोप लगाया है.
‘बांग्लादेश में दूर-दूर तक इंसानियत नहीं’
साध्वी ऋतंभरा ने कहा, “हम यही चाहते हैं कि बांग्लादेश में हमारा हिंदु सुरक्षित हो. वहां इंसानियत दूर-दूर तक नहीं है. बांग्लादेश में बच्चों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वैसा तो शायद भेड़िए भी करते हैं. अत्याचार सहने की भी एक सीमा होती है. बहुत रगड़ा जाता है तो चंदन से भी आग नहीं निकलती है.”
यूनाइटेड नेशन पर सवाल उठाते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा, “हम यूएन से कहना चाहते हैं, जो भारत में होने वाली छोटी-छोटी बात पर बोल देता है, वो बांग्लादेश में हो रही इतनी बड़ी बात पर चुप क्यों है? हिंदू होना कोई अपराध नहीं है. हिंदू समाज की करुणा, सहजता और सरलता को कायरता के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.”

