By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट
National

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट

DB News
Last updated: 06/12/2025 12:43 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

यूपी के वाराणसी, मथुरा और अयोध्या में पुलिस टीम के द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है. वहीं बंगाल में बाबरी की नींव रखने की तैयारी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
यूपी के वाराणसी, मथुरा और अयोध्या में पुलिस टीम के द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है. वहीं बंगाल में बाबरी की नींव रखने की तैयारीजगह-जगह गश्त और जांचकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पास बढ़ी सुरक्षाअयोध्या में अतिथियों के रिकार्ड खंगाले जा रहेटीएमसी के निलंबित विधायक के समर्थकों सिर पर रखा ईंट

Babri Masjid Demolition Anniversary: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी के अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में हाई अलर्ट जारी किया गया है, इन तीनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पुलिस के द्वारा एहतियात के तौर पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी  की जा रही है. इसके लिए टीएमसी से निलंबित विधायक के समर्थक सिर पर ईंट लेकर निकले हैं. जगह-जगह बाबरी मस्जिद के पोस्टर लगाए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से बंगाल में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

आपको बता दें कि आज से ठीक 33 साल पूर्व 6 दिसंबर सन 1992 को कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को विध्वंस कर दिया था. तब से 6 दिसंबर की तारीख पर अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट पर रहती है.

जगह-जगह गश्त और जांच

मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर वाराणसी में अलर्ट है. डीसीपी क्राइम के मुताबिक “वाराणसी कमिश्नरेट से लेकर पूरे जोन में सभी लोग हाई अलर्ट पर हैं. वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशनों पर जांच की जा रही है और सभी 84 घाटों पर गश्ती दल तैनात किया गया है. यही हाल मथुरा में भी है.

काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पास बढ़ी सुरक्षा

इसके अलावा अस्सी घाट, नमो घाट और दशाश्वमेध घाट पर शाम की आरती के दौरान विशेष निगरानी की जाएगी. आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच कर रहे हैं. बस अड्डों पर भी जांच की जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर में विशेष सुरक्षा तैनात की गई है…”

अयोध्या में अतिथियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे

उधर, अयोध्या में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर है. सुरक्षा की तैयारियों के बाबत एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए  बताया कि “हमने सभी होटलों और धर्मशालाओं से अनुरोध किया है कि वे वहां ठहरने वाले अतिथियों का रिकॉर्ड रखें, जिसकी हमारे अधिकारी जांच करेंगे. वाहनों की नियमित जांच की जा रही है. हमारी टीमें घाटों और अन्य क्षेत्रों में गश्त भी कर रही हैं. सुरक्षा जांच और निगरानी के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें हैं.”

टीएमसी के निलंबित विधायक के समर्थकों सिर पर रखा ईंट

मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं. उनके समर्थक सुबह से सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल की तरफ निकलने लगे हैं.

बेलडांगा समेत आसपास का इलाका आज हाई अलर्ट पर है. कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया था. कोर्ट ने कहा- कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी.

Source : MEDIA

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Babri Masjid Demolition AnniversaryDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMP NEWSUP NewsUP Police
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों से 443 करोड़ की वसूली का अंतिम नोटिस जारी
Next Article ROKO ने बरपाया कहर, इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?