By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ROKO ने बरपाया कहर, इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ROKO ने बरपाया कहर, इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा
NationalSport

ROKO ने बरपाया कहर, इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा

DB News
Last updated: 06/12/2025 9:55 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. यशस्वी जायसवाल ने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. यशस्वी जायसवाल ने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई.इंडिया की ओपनर जोड़ी ने किया कमालROKO ने बरपाया कहरकुलदीप यादव ने रचा इतिहासदक्षिण अफ्रीका की तरफ से भी शतक लगारोहित के 20 हजार रन पूरे

India vs South Africa 3rd ODI Highlights: रोको की जोड़ी एक बार फिर कहर बरपाया है और भारत ने तीसरे वनडे  के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फिफ्टी रनों की पारी खेली. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम 270 रनों पर ही सिमट गई थी. अफ्रीकी टीम पर कुलदीप यादव ने रन बनाने से रोका. टीम इंडिया यह मैच 61 गेंद रहते 9 विकेट से मैच जीत लिया.

इंडिया की ओपनर जोड़ी ने किया कमाल

दक्षिण अफ्रीकी टीम द्वारा बनाए गए 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. सीरीज के पिछले 2 मैचों में जायसवाल सिर्फ 40 रन बना पाए थे. दबाव में रहकर उन्होंने 75 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 155 रन की सलामी साझेदारी की. जायसवाल इस मैच में 121 गेंद में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए. जायसवाल अब ऐसे छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है.

ROKO ने बरपाया कहर

रोहित शर्मा ने रांची में 57 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद दूसरे वनडे में जल्दी आउट हो गए, लेकिन तीसरे वनडे में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. दूसरी ओर विराट कोहली ने मैदान में आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए. विराट 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. जायसवाल और कोहली ने 84 गेंदों में 116 रनों की पार्टनरशिप की.

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास

इससे पहले गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने इतिहास रचा था. कुलदीप ने मैच में 4 विकेट लिए. वो अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने 11 बार 4-विकेट हॉल ही में लिया है. वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट चटकाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से भी शतक लगा

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 270 रन बनाए थे, क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में शतक जड़ा था.  इसके बाद अफ्रीकी टीम के सदस्य संघर्ष करते नजर आए. इस मैच में यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच और विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया. सीरीज के 3 मैचों में उन्होंने कुल 302 रन बनाए.

रोहित के 20 हजार रन पूरे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs SA 3rd ODI HighlightsIndia vs South Africa 3rd ODI HighlightsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अयोध्या-मथुरा और वाराणसी में पुलिस अलर्ट
Next Article गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में मौत के आगोश में समा गए 25 लोग, इन मौतों का गुनहगार लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?