महाराष्ट्र की 288, झारखंड में अंतिम चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में मतदान हो रहा है. इस सत्ता समर में कई ऐसे फैक्टर भी हैं जो चुनाव नतीजे तय करेंगे. बिटकॉइन और कैश फॉर वोट के वोट के आरोप से लेकर ध्रुवीकरण तक, वो कौन से फैक्टर हैं जो चुनाव नतीजे तय करेंगे?
23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. महाराष्ट्र की 288, झारखंड में अंतिम चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. तीन दिन बाद 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे. इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले गठबंधन के साथ ही विपक्षी पार्टियों और गठबंधनों का भी बहुत कुछ दांव पर लगा है.
असली-नकली पार्टी की लड़ाई है
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना, शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और अजित पवार की एनसीपी (एपी) के बीच असली-नकली पार्टी की लड़ाई है. झारखंड में बीजेपी और जेएमएम आदिवासी अस्मिता की पिच पर आमने-सामने हैं. दोनों ही राज्यों में जीत-हार कौन से फैक्टर तय करेंगे? मतदान के दिन बात इसे लेकर हो रही है.
हार-जीत तय करेंगे ये फैक्टर
- कैश फॉर वोट कांड
- हमनाम उम्मीदवार
- किसान कार्ड
- चंपाई, सीता और कल्पना सोरेन इफेक्ट
- घुसपैठिया कार्ड
- आदिवासी
- भ्रष्टाचार
- इमोशनल कार्ड
- ध्रुवीकरण
- डायरेक्ट कैश बेनिफिट योजनाएं
- कांग्रेस का प्रदर्शन

