By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान की जयंती कब? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान की जयंती कब? जानें…
Religion

भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन भगवान की जयंती कब? जानें…

DB News
Last updated: 22/09/2025 10:41 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

वामन जयंती 4 सितंबर को मनाई जाएगी. असुर बली की बढ़ती शक्तियों को नियंत्रति करने और देवताओं के हित के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया, जोकि उनका पांचवा अवतार है.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
वामन जयंती 4 सितंबर को मनाई जाएगी. असुर बली की बढ़ती शक्तियों को नियंत्रति करने और देवताओं के हित के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया, जोकि उनका पांचवा अवतार है.भगवान विष्णु ने धर्म और सृष्टि की रक्षा के लिए लिया अवतारभगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा वामन भगवान अवतार?वामन जयंती पर क्या करते हैं?

Vamana Jayanti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की 12वीं तिथि को वामन जयंती का पर्व मनाया जाता है. वामन भगवान की जयंती गुरुवार, 4 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी. इसे वामन द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इसी तिथि में भगवान विष्णु ने वामन भगवान के रूप में पांचवा अवतार लिया था.

  • वामन जयंती तिथि- गुरुवार, 4 सितंबर 2025
  • द्वादशी तिथि प्रारंभ- 4 सितंबर, सुबह 4 बजकर 20 मिनट से
  • द्वादशी तिथि समाप्त- 5 सितंबर, सुबह 4 बजकर 10 मिनट तक

भगवान विष्णु ने धर्म और सृष्टि की रक्षा के लिए लिया अवतार

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करने से समस्त बुरे कर्मों का नाश होता है और पुण्य फल में वृद्धि होती है. भगवान विष्णु ने धर्म और सृष्टि की रक्षा के लिए कई अवतार लिए, जिसमें वामन अवतार भी एक हैं. विष्णुजी के इस अवतार का विस्तृत वर्णन श्रीमद् भागवत पुराण और विष्णु पुराण में भी मिलता है. आइए जानते हैं आखिर भगवान विष्णु को यह अवतार क्यों लेना पड़ा.

भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा वामन भगवान अवतार?

  • शास्त्र और पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि, भगवान विष्णु के वामन अवतार का उद्देश्य राक्षस बलि की बढ़ती शक्तियों को नियंत्रित करके देवताओं को इंद्रलोक वापिस करना था और धर्म की पुनर्स्थापना करना था. इस संदर्भ में श्रीमद् भागवत में कथा भी प्रचलित है.
  • भगवान विष्णु ने देवों की रक्षा के लिए वामन भगवान का रूप लिया. इस रूप में भगवान ने एक बौने ब्राह्मण का रूप धारण किया और अपनी माया से उन्होंने राक्षस बलि से भिक्षा में तीन पग भूमि (जमीन) की मांग की.
  • वामन अवतार में श्रीहरि ने पहले पग में पूरी पृथ्वी, दूसरे पग में स्वर्ग नाप लिया था और जब तीसरे पग के लिए कुछ नहीं बचा तो बलि ने अपना सिर अर्पण कर दिया था.
    इस प्रकार भगवान का यह अवतार और उनकी माया न्याय, धर्म और संविदा के संरक्षण को भी दर्शाती है.

वामन जयंती पर क्या करते हैं?

  • वामन जयंती के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है.
  • इस दिन लोग फलाहार या सात्विक उपवास भी रखते हैं.
  • इस दिन पशुओं को अन्न और दही खिलाना शुभ माना गया है.
  • विष्णु जी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त पूजा पाठ के साथ ही मंत्रों का जाप और विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ भी करते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSVamana Jayanti 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article 1232 करोड़ में तैयार हुआ है एमपी जबलपुर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, जानें खासियत
Next Article जबलपुर से भोपाल के बीच बनेगा Greenfield highways
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?