पंजाब के जालंधर से आने वाली इस 5 फुट 10 इंच की हसीना ने पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भारत को विनिंग क्राउन दिलाया
BY: DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
थाईलैंड में 25 अक्टूबर 2024 को हुए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल पेजेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है. मिस ग्रैंड इंटरनेशनल पेजेंट के दौरान रचेल गुप्ता ने इंटरनेशनल का पहला ताज जीत लिया. पंजाब के जालंधर से आने वाली इस 5 फुट 10 इंच की हसीना ने पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भारत को विनिंग क्राउन दिलाया है.
रचेल को शुरुआत से ही उनकी कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के लिए काफी नोटिस किया जा रहा था. इतना ही नहीं वो इस पेजेंट को जीतने वाली तीसरी एशियन महिला बनी हैं, और ये भी अपने आप में बड़ी उपलब्धी है।
भरी रैंप प्रेजेंस के लिए काफी ज्यादा सराहा
पेजेंट में रचेल को शुरुआत से ही उनके लुक्स से लेकर कॉन्फिडेंस से भरी रैंप प्रेजेंस के लिए काफी ज्यादा सराहा जा रहा था. उनकी तस्वीरों से लेकर वीडियोज सोशल मीडिया पर भी काफी अप्रिशिएट किए जा रहे थे. लेकिन विजेता तय करने का फैसला पूरी तरह से जजेज के हाथों में था और उन्होंने तमाम प्रतिभागियों में से रचेल को साल 2024 की मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल के लिए बेस्ट चॉइस के रूप में चुना.
एमजीआई हॉल बैंगकॉक में हुए इवेंट के फिनाले में टॉप 5 में जगह बनाने वालों से रचेल को कड़ी टक्कर मिली थी. अन्य चार फाइनलिस्ट की बात करें, तो इनमें फर्स्ट रनर अप फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियाना ओपिआजा, सेकंड रनर अप म्यांमार की थाए सु न्येन, थर्ड रनर अप फ्रांस की सफीतो कबेंजेले, और फोर्थ रनर अप ब्राजील की तलिता हर्टमन रहीं.
कौन है पंजाब की रचेल गुप्ता जिसने रचा इतिहास
थाईलैंड में हुए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल पेजेंट के दौरान रचेल गुप्ता ने इतिहास रच दिया है. पंजाब के जालंधर से आने वाली इस 5 फुट 10 इंच की हसीना ने पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भारत को विनिंग क्राउन दिलाया है. रचेल को शुरुआत से ही उनकी कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के लिए काफी नोटिस किया जा रहा था. 25 अक्टूबर 2024 को थाईलैंड में हुए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल पेजेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है. पंजाब के जालंधर से आने वाली रचेल ने पहली बार देश को इस कॉम्पिटिशन में ताज जितवाया है. इतना ही नहीं वो इस पेजेंट को जीतने वाली तीसरी एशियन महिला बनी हैं, और ये भी अपने आप में बड़ी उपलब्धी है.
विजेता तय करने का फैसला पूरी तरह से जजेज के हाथों में था और उन्होंने तमाम प्रतिभागियों में से रचेल को साल 2024 की मिस ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल के लिए बेस्ट चॉइस के रूप में चुना.
एमजीआई हॉल बैंगकॉक में हुए इवेंट के फिनाले में टॉप 5 में जगह बनाने वालों से रचेल को कड़ी टक्कर मिली थी. अन्य चार फाइनलिस्ट की बात करें, तो इनमें फर्स्ट रनर अप फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियाना ओपिआजा, सेकंड रनर अप म्यांमार की थाए सु न्येन, थर्ड रनर अप फ्रांस की सफीतो कबेंजेले, और फोर्थ रनर अप ब्राजील की तलिता हर्टमन रहीं.
इससे पहले भी कई भारतीय बालाओं को मिल चुका है सम्मान
अब तक कई भारतीय बालायें दुनिया भर में अपने रूप लावण्य और त्वरित बुद्धि (हाजिरजवाबी) के लिये मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस अर्थ जैसे सम्मान पा चुकी हैं.
1965 में भारत की परसिस खम्बाटा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल हुयी थी. उन्हें यह सम्मान तो नहीं मिला किन्तु उन्हें मिस फोटोजेनिक का पुरुष्कार अवश्य मिला था.
1966 में रीता फारिया को मिस वर्ल्ड सम्मान प्राप्त हुआ था. रीता फारिया 1966 में मिस वर्ल्ड पुरुष्कार जीतने वाली भारत की ही नहीं पूरे एशिया की पहली बाला थी.
1994 में सुष्मिता सेना ने मिस यूनिवर्स सम्मान पाया.
उसी साल 1994 में ऐश्वर्य राय को भी मिस वर्ल्ड सम्मान मिला था.
इसके बाद 1997 में डायना हैडेन को मिस वर्ल्ड सम्मान मिला था.
1999 में युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड चुना गया था.
इसके तुरन्त बाद 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स सम्मान जीता था.
उसी साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड सम्मान जीता था.
2010 में भारत की निकोल फारिया मिस अर्थ चुनी गयी थीं.
2017 में मनुष्य छिल्लर को मिस वर्ल्ड सम्मान मिला था.
2021 में हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स का सम्मान पाने वाली भारतीय बाला हैं.

