By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अमतृसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Punjab > अमतृसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती
Punjab

अमतृसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

DB News
Last updated: 16/03/2026 11:04 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है

Source : DB News Update  

Contents
घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही हैजहरीली शराब मामले में हुई गिरफ्तारीमरने वालों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरदो अधिकारी हुए निलंबितनशे के खिलाफ लड़ाई जारी2024-25 में ड्रग तस्करों की संपत्तियों को फ्रीज किया गयाकेवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, पूरे नेटवर्क पर नजरआर्थिक दबाव से नशा कारोबार कमजोर होगा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Amritsar Poisonous Alcohol Case: अमृतसर के मजीठा एरिया में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. अमृतसर पुलिस के मुताबिक, मजीठा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना सोमवार (12 मई) की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली.

जहरीली शराब मामले में हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने बताया, ”जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे और जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है. अस्पताल में 6 लोग भर्ती हैं. जहरीली शराब का असर 5 गांव में देखा गया है. आशंका है कि इन सभी लोगों ने एक ही सप्लायर और एक ही जगह से शराब खरीदी है. सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जा रही है.”

मरने वालों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर

मजीठा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं. अधिकारियों ने बताया कि भंगाली, पातालपुरी, मरारी कलां, तलवंडी खुम्मन, करनाला, भंगवान और थेरेवाल गांवों में मौतें हुईं. पुलिस ने बताया कि मजीठा के पुलिस उपाधीक्षक अमोलक सिंह और मजीठा थाने के प्रभारी अवतार सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

दो अधिकारी हुए निलंबित

आबकारी विभाग के दो अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है. पुलिस जांच में पता चला है कि जहरीला शराब बनाने के लिए औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला रसायन मेथनॉल ऑनलाइन थोक में खरीदा गया था. पीड़ितों के परिवार व्यथित हैं. अपने भाई जोगिंदर सिंह को खो चुकी मंजीत कौर ने कहा कि अब उनके परिवार के लिए गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा.

नशे के खिलाफ लड़ाई जारी

मनीष सिसोदिया ने पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को एक साल से जारी है. पिछले इस एक साल में 2000 किलो नशा पकड़ा गया, 17 हज़ार लोग नशे के धंधे में गिराफ्तार किया गया. इस पूरे काम में सबसे बड़ी मदद Village Defence Committees ने की है. 13,000 VDC बनी हैं, हर VDC में 10 लोग हैं. हर 15 दिन अपने गाँव-वार्ड में बैठक कर चर्चा करते हैं कि नशा बिक तो नहीं रहा, फिर सरकारी ऐप पर शिकायत करते हैं. शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रहता है. अगर कहीं लोकल पुलिस की मिलीभगत की बात आती है, तो अलग टीम भेजकर कार्रवाई होती है. इसका असर साफ दिख रहा है. आज पंजाब के हज़ारों गाँव नशे से मुक्त हो चुके हैं.

2024-25 में ड्रग तस्करों की संपत्तियों को फ्रीज किया गया

पंजाब पुलिस ने वर्ष 2024 में लगभग 330 करोड़ रुपये और वर्ष 2025 में 270 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज किया. यह कुल राशि पिछले दो वर्षों में ड्रग तस्करों की फ्रीज की गई संपत्तियों का बड़ा हिस्सा है. उल्लेखनीय है कि देशभर में 2024 में ड्रग मामलों में फ्रीज की गई कुल संपत्तियों का करीब 50 प्रतिशत पंजाब से संबंधित था.

केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, पूरे नेटवर्क पर नजर

बताया जा रहा है कि पुलिस अब केवल ड्रग बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. तस्करी से अर्जित धन और संपत्तियों को ट्रैक किया जा रहा है. इसमें बैंक खाते, शेल कंपनियां, बेनामी निवेश, महंगे वाहन, मकान और कृषि भूमि शामिल हैं, जिन्हें कानून के तहत फ्रीज किया गया.

आर्थिक दबाव से नशा कारोबार कमजोर होगा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रग तस्करी का पूरा नेटवर्क अवैध कमाई पर आधारित है. अब तस्करों को यह एहसास होगा कि उनकी कमाई और संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी. इससे ड्रग कारोबार का जोखिम बढ़ेगा और नए लोग इस धंधे में शामिल होने से बचेंगे. पंजाब के कई जिलों में तस्करों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है. मकान, व्यावसायिक इमारतें और कृषि भूमि जैसी संपत्तियों को फ्रीज कर संदेश दिया गया है कि नशे से अर्जित धन कानून से बच नहीं सकेगा.

You Might Also Like

लोहड़ी पर अग्नि में क्यों डालते हैं तिल-मूंगफली और सुनाई जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी!

भारत को पंजाब की रचेल गुप्ता ने जिताया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का पहला ताज

‘अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए आवाज उठाने की गुजारिश’

TAGGED:Amritsar Poisonous Alcohol CaseDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों के पोस्टर लगे, 20 लाख का इनाम घोषित
Next Article नारद जयंती आज, जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?