शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बेलगावी में एक मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा में बात न करने के कारण हमला किया गया था. जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Maharashtra News: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बॉर्डर पर बसें बेलगावी में शनिवार (22 फरवरी) को एक बस कंडक्टर की पिटाई के बाद से दोनों राज्यों के बीच तनाव का माहौल है. इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने पुणे शहर के स्वर्गेट क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी. कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
कन्नड़ भाषा में बात न करने के कारण हमला
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बेलगावी में एक मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा में बात न करने के कारण हमला किया गया था. डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता यहां आकर कुछ करने वाले हैं, हमने तुरंत फोर्स भेजी और स्थिति को संभाला. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस पर काला रंग छिड़का. हालांकि, किसी भी बस या अन्य को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

