By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: महाकुंभ में गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! FASTag पार्किंग का होगा इस्तेमाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > महाकुंभ में गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! FASTag पार्किंग का होगा इस्तेमाल
Uttar Pradesh

महाकुंभ में गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! FASTag पार्किंग का होगा इस्तेमाल

DB News
Last updated: 24/03/2026 10:32 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. लोगों की सुविधा के लिए फास्टैग पार्किंग है

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. लोगों की सुविधा के लिए फास्टैग पार्किंग हैमहाकुंभ में FASTag Parkingइलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनयदि पैसा नहीं तो आप परेशान हो सकते हैंक्या-क्या बदलाव किए गए हैं?क्यों लिया गया ये फैसला?कैसे काम करेगा FASTag पार्किंग?गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी सावधानियांये गलती तो बिल्कुल भी न करेंक्या फायदा होगा?इन परेशानियों से घिर सकते हैंलंबा इंतजार और चेकिंगबहुत दूर गाड़ी खड़ी करनी पड़ सकती है

Mahakumbh 2025 Traffic Advisory: UP के प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है. इस तीर्थ यात्रा की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है और ये पर्व 26 फरवरी तक चलने वाला है. पूरे 7 हफ्तों तक चलने वाले महाकुंभ में प्रयागराज की संगम घाटी में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना हैं. लोगों की इस भारी भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए सरकार ने कई बंदोबस्त किए हैं. इसके लिए प्रयागराज में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है.

महाकुंभ में FASTag Parking

महाकुंभ में जहां श्रद्धालुओं की भारी संख्या जमा होने वाली है. वहीं करीब 25 लाख वाहन भी शहर के अंदर आ सकते हैं. इसे देखते हुए सरकार ने गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी इंतजाम किए हैं. इसके साथ ही लोगों को वाहन खड़ा करने में ज्यादा समय न लगे, इसके लिए फास्टैग पार्किंग रखी गई है. फास्टैग बेस्ड पार्किंग में एक साथ करीब पांच लाख वाहन खड़े हो सकते हैं. इससे लोग पार्किंग में डिजिटल पे कर पाएंगे. इसके साथ ही पार्क प्लस एप के जरिए पार्किंग स्पॉट के लिए प्री-बुकिंग की सुविधा भी है. महाकुंभ में नवप्रयागम (ईस्ट और वेस्ट), टेंट सिटी, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और सरस्वती हाई-टेक सिटी ईस्ट 1 में फास्टैग बेस्ड पार्किंग रखी गई है.

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन

देश में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को देखते हुए महाकुंभ में ईवी चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं. इन चार्जिंग स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इन सभी वाहनों को चार्ज करने की सुविधा है. इन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग की जगह दी गई है.

यदि पैसा नहीं तो आप परेशान हो सकते हैं

महाकुंभ में गाड़ी लेकर जाने वालों के लिए यह खबर सच में महत्वपूर्ण है. क्योंकि पार्किंग का सिस्टम पूरी तरह बदल रहा है. अगर आप सावधानी के साथ महाकुंभ क्षेत्र का दौरा नहीं किया तो आपको परेशानी हो सकती है.

क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?

महाकुंभ में इस बार FASTag आधारित पार्किंग सिस्टम लागू किया गया है. यानी पार्किंग में कैश देने की जरूरत नहीं होगी, गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे FASTag से ही ऑटोमैटिक पेमेंट कटेगा, एंट्री और एग्जिट दोनों डिजिटल तरीके से होंगे. जिससे आम आदमी को जल्द सुगम सफर करने में परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्यों लिया गया ये फैसला?

महाकुंभ में भारी भीड़ आती है. करोड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा लाखों गाड़ियां आने का अनुमान है. जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें, ट्रैफिक जाम की समस्या और पार्किंग में देरी होने जैसी समस्याओं का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ेगा. इससे बचने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है. इसी कारण सबको रोकने के लिए FASTag पार्किंग शुरू की गई है.

कैसे काम करेगा FASTag पार्किंग?

  • पहले से पार्किंग बुकिंग भी कर सकते हैं (ऐप के जरिए)
  • पार्किंग में घुसते ही FASTag स्कैन होगा
  • बाहर निकलते समय ऑटोमैटिक फीस कट जाएगी
  • पूरी प्रक्रिया कॉन्टैक्टलेस (बिना रुकावट) होगी

गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी सावधानियां

अगर आप महाकुंभ जा रहे हैं तो ये ध्यान रखें कि FASTag एक्टिव है कि नहीं, उसमें पर्याप्त बैलेंस है कि नहीं, अगर पुराना-ब्लॉक FASTag तो नहीं है और यदि ब्लॉक है तो पहले ठीक कराएं. उसके बाद ही महाकुंभ के सफर पर निकलें.

ये गलती तो बिल्कुल भी न करें

बिना FASTag के पार्किंग में जाने से बचें, नकद भुगतान की उम्मीद न रखें, आखिरी समय पर रिचार्ज करने की गलती न करें. इससे आपका समय भी बचेगा और आपको महाकुंभ में किसी प्रकार की परेशानी का सामना भी नहीं  करना पड़ेगा.

क्या फायदा होगा?

  • पार्किंग में समय की बचत
  • भीड़ में कम झंझट
  • ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर
  • डिजिटल और सुरक्षित सिस्टम

इन परेशानियों से घिर सकते हैं

पार्किंग मिलना मुश्किल हो सकता है. कई पार्किंग ज़ोन सिर्फ FASTag वाहनों के लिए होंगे. बिना FASTag वाले वाहनों को एंट्री ही न मिले, दूर के अस्थायी पार्किंग में भेजा जा सकता है. भारी ट्रैफिक और डायवर्जन शहर में डिजिटल ट्रैफिक कंट्रोल होगा. बिना FASTag वाले वाहन बार-बार रोके जा सकते हैं. अलग रूट पर डायवर्ट किए जा सकते हैं.

लंबा इंतजार और चेकिंग

FASTag स्कैनिंग से गाड़ियां तेजी से निकलती हैं, लेकिन बिना FASTag के मैनुअल चेकिंग, लंबी लाइन के कारण देरी ज्यादा चार्ज या जुर्माना और कुछ जगहों पर पेनल्टी या ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है.

बहुत दूर गाड़ी खड़ी करनी पड़ सकती है

आपको मुख्य क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर पार्किंग मिल सकती है, पैदल चलना या शटल बस लेना पड़ेगा, इमरजेंसी में भी दिक्कत होगी. अगर जल्दी निकलना पड़े (भीड़, स्वास्थ्य, आदि) तो FASTag वाले वाहन जल्दी निकल जाएंगे.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMaha Kumbh Mela
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article TTD के अध्यक्ष ने बताया भगदड़ के वक्त तिरुपति में क्या हुआ था?
Next Article CM योगी ने बता दिया महाकुंभ से यूपी सरकार के खजाने में कितनी होगी आय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?