PM Modi in Ukraine: पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब छह हफ्ते पहले ही वह रूस से लौटे हैं. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी.
By : DB News Update| Edited By: Supriya
PM Modi Ukraine Trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर यूक्रेन जा रहे हैं. वह कुछ घंटों में यूक्रेन पहुंचने भी वाले हैं. यूरोप दौरे के दूसरे चरण में वह यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से होने वाली है. पोलैंड से पीएम मोदी ने ट्रेन ली और फिर कीव तक के सफर की शुरुआत की. पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जाने से ठीक छह हफ्ते पहले ही रूस गए थे, जिसके साथ पिछले ढाई साल से कीव जंग लड़ रहा है. इस यात्रा को लेकर जानकार अचंभित हैं कि आखिरकार मोदी की यात्रा का मकसद व महत्व क्या है?
क्या रेल वन फोर्स से यात्रा कर रहे मोदी?
पीएम मोदी किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूक्रेन का दौरा नहीं कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने उन्हें कीव आने के लिए निमंत्रण दिया था. एयरस्पेस बंद होने की वजह से कीव तक ट्रेन से जाना पड़ता है. मोदी जिस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, वह साधारण ट्रेन नहीं है. बल्कि रेल वन फोर्स नामक ट्रेन है. जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. पीएम मोदी का यूक्रेन में सिर्फ सात घंटे का ही दौरा है.

