By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हैरिस ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > हैरिस ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार किया
International

हैरिस ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार किया

DB News
Last updated: 14/10/2026 10:08 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

US presidential election: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करते ही कहा देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी..

Source : MEDIA

Contents
US presidential election: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करते ही कहा देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी..हैरिस और यूएस जिंदावाद के नारे लगेट्रंप पर हैरिस का निशानामिडिल क्लास पर फिर बोलीं कमला हैरिसट्रंप को बताय नॉन सीरियसपहली भारत व अफ्रीकी मूल की महिला बनी हैरिसमां चेन्नई की तो पिता जमैका के

By : DB News Update| Edited By: Supriya

Kamala Harris: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अमेरिका के लोगों से बड़े वादे किए हैं. कमला हैरिस ने कहा कि ‘हमें मिलकर काम करना होगा. मैं सभी अमेरिकी नागरिकों से राष्ट्रपति बनने का वादा करती हूं. मैं देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी, देश को आगे ले जाने के लिए आप मुझपर भरोसा कर सकते हैं.’

हैरिस और यूएस जिंदावाद के नारे लगे

दरअसल, कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रिटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार की. हैरिस ने कहा कि हमें जीत की दिशा में काम करना होगा. इस दौरान कनवेंशन मौजूद लोग कमला हैरिस और यूएस जिंदावाद के नारे लगा रहे थे.

ट्रंप पर हैरिस का निशाना

अमेरिका के लोगों को सावधान करते हुए हैरिस ने कहा कि यदि ट्रंप फिर से व्हाइट हाउस पहुंचते हैं तो अमेरिका के लोगों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा. ट्रंप के कार्यकाल में जो हुआ और उनके हटने के बाद जो हुआ उसको सभी ने देखा है. हैरिस ने कहा कि पिछले चुनाव में ट्रंप को मिली हार के बाद उन्होंने वोटर्स के फैसले को नकार दिया था और एक भीड़ को हमले के लिए भेजा था. हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका में लोकतंत्र को तार-तार करने की कोशिश की.

मिडिल क्लास पर फिर बोलीं कमला हैरिस

कमला हैरिस ने कहा कि हमें पीछे नहीं हटना है, हमें अमेरिका के सुनहरे भविष्य के साथ आगे चलते रहना है. हैरिस ने कहा कि अमेरिका का एक ऐसा भविष्य होना चाहिए, जिसमें मिडिल क्लास का ध्यान रखा जा सके, क्योंकि मिडिल क्लास का अमेरिका की सफलता में बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में मिडिल क्लास को मजबूती देना एक अहम उद्देश्य होगा.

दरअसल, अमेरिका के अंदर मौजूदा समय में 50 फीसदी लोग मिडिल क्लास के हैं. ऐसे में कमला हैरिस का पूरा निशाना मिडिल क्लास पर है. इसके पहले भी कमला हैरिस मिडिल क्लास की चर्चा कर चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि अमेरिका के अंदर लाखों मिडिल क्लास के लोग अपना घर बनाने के लिए जूझ रहे हैं. उनकी सरकार में ऐसे लोगों को मदद दी जाएगी.

ट्रंप को बताय नॉन सीरियस

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में जिन रास्तों से होकर मैं यहां तक पहुंची हूं, यह हमारी उम्मीदों से परे है. अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह रास्ता मेरी मां की तरह बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण रहा है. अपने संबोधन के दौरान कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप कई मायनों नॉन सीरियस शख्स हैं.

पहली भारत व अफ्रीकी मूल की महिला बनी हैरिस

राष्ट्रपति पद के टिकट पर शीर्ष पर पहुंचने वाली वह पहली भारत व अफ्रीकी मूल की महिला बन गई हैं. डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने वोटों की वर्चुअल रोल कॉल की समाप्ति के बाद कहा, मुझे यह पुष्टि करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने सभी डेलीगेट्स प्रतिनिधियों से बहुमत से अधिक वोट हासिल किए हैं और मतदान समाप्त होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार होंगी.

अगले सप्ताह वर्चुअल वोटिंग अवधि समाप्त होने के बाद हैरिस आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार कर लेंगी. वह 22 अगस्त को शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इसे औपचारिक रूप से स्वीकार करेंगी. अगले कुछ दिनों में, वह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर सकती हैं.

मां चेन्नई की तो पिता जमैका के

बता दें कि कमाला हैरिस की मां श्यामला गोपालन जो कि भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के हैं, वे दोनों अमेरिका में आकर बस गए थे। कमला हैरिस की मां कैंसर पर शोध कर रही थीं और साल 2009 में उनकी मौत हो गई. कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले थे, जो स्टैमफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे. कमला हैरिस के माता-पिता तभी अलग हो गए थे, जब कमला और उनकी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateKamala Harris
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कर्क राशि वाले रखें गुस्से पर कंट्रोल, सिंह वालों का दिन बढ़िया
Next Article मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर देशभर में चर्चा, यात्रा का मकसद, महत्व समझने में जुटे हैं जानकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?