Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है. महाकुंभ के डीआईजी ने इसकी जानकारी दी.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. संगम जाने वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से पटे हुए हैं. रास्तों पर इतनी भीड़ है कि तिल रखने तक की जगह नहीं है. श्रद्धालुओं के जत्थे हर हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए लगातार संगम की तरफ बढ़ते जा रहे हैं.
प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई. डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुल 60 लोग घायल हुए इसमें 30 की मौत हो गई. 30 में से 25 मृतकों की पहचान हुई है. मृतकों को यूपी के अलावे असम और गुजरात के भी लोग शामिल हैं.

