Aaj Ka Rashifal, 13 January 2025: आज 13 जनवरी 2025, सोमवार लोहड़ी का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 जनवरी 2025, सोमवार का भविष्यफल-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा. आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर भविष्य के लिए कोई धन संचय करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे, जिससे आपको कोई नया पद भी मिल सकता है. व्यवसाय में परिवर्तन की योजना कर रहे लोग आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें. आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा. संतान के विवाह संबंधित यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो आप उसे किसी परिजन के मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम की योजना बना रहे हैं, तो वह आज पूरी हो सकती है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आईटी और बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज करियर में कोई बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. राजनीति में कार्यरत लोगों को सफलता मिल सकती है, क्योंकि उन्हें किसी बड़े नेता से मिलकर कोई बड़ा पद मिल सकता है, लेकिन आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा. आपको किसी वाहन को चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है. यदि आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, तो बिल्कुल ना बनाएं, नहीं तो वह पार्टनर आपको धोखा दे सकता है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको आज व्यवसाय में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा व कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं. परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आप किसी बात को लेकर क्रोधित ना हो, नहीं तो आपके साथी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा व व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े, लेकिन यदि स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह किसी की परवाह नहीं करेंगे. आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपनी जॉब में कोई परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो उन्हें कोई बड़ा ऑफर आ सकता है. आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी. बैकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े निवेश की योजना को बना सकते हैं. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है, उनकी कुछ चलती हुई योजनाओं पर विराम लगने से आपका मन परेशान रहेगा. आपका कोई कानून संबंधित मामला और लंबा लटक सकता है, लेकिन आप स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा लाभ लेकर आने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपको तरक्की भी मिल सकती हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, वह आज किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा.

