पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ की शुरूआत हो गई है. शाही स्नान पर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, बीते दो दिनों से भक्त यहां जुटे हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mahakumbh 2025 DB News Update: पौष पूर्णिमा पर सुबह 9 बजे तक तकरीबन 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया है. अभी तक स्नान सकुशल संपन्न हुआ है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पौष पूर्णिमा यानि आज बुधादित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. स्नान के बाद सकल कामना सिद्धी, जनकल्याण व राष्ट्र अभ्युदय के लिए यज्ञ-अनुष्ठान आरंभ हो जाएगा. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से पूर्व रविवार को बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ ही पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने संगम में डुबकी लगाई.
सूर्य की पहली किरण के साथ संगम तट गंगा मैया की जय और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है. भगवान सूर्य को जल देते श्रद्धालु भारत की प्राचीन परंपराओं का ह्रदय से पालन करते हुए पुण्यलाभ कमा रहे हैं.
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा
‘जहां संस्कृतियों का संगम भी है, श्रद्धा और समरसता का समागम भी है. ‘अनेकता में एकता’ का संदेश देता महाकुम्भ-2025, प्रयागराज मानवता के कल्याण के साथ ही सनातन से साक्षात्कार करा रहा है.’

