By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राजघाट पर होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > राजघाट पर होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
National

राजघाट पर होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

DB News
Last updated: 12/04/2026 12:01 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कई बड़े नेता उनके आवास पर अंतम दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

Source : DB News Update

Contents
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कई बड़े नेता उनके आवास पर अंतम दर्शन के लिए पहुंचे हैं.राष्ट्रपति मुर्मू और गांधी परिवार ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलिमनमोहन सिंह के निधन ने गहरी पीड़ा पहुंचाई- PM मोदीAAP ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन कियामनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया- ओवैसीपीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलिराहुल गांधी नजर आए भावुक10 साल प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंहबेटी ने दी मुखाग्नि, पत्नी गुरशरण कौर भी रहीं मौजूद

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर, 2024) को निधन हो गया. उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने के बाद रात करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस अवधि के दौरान, भारत में उन सभी स्थानों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है वहां तिरंगा आधा झुका रहेगा और राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान आधिकारिक रूप से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी. वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी भी मनमोहन सिंह के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. वहीं आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया.

2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह इस साल की शुरूआत में राज्यसभा से रिटायर हुए और 33 सालों के बाद उच्च सदन में उनकी राजनीतिक पारी खत्म हुई.

राष्ट्रपति मुर्मू और गांधी परिवार ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. गांधी परिवार ने भी पूर्व पीएम के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मनमोहन सिंह के निधन ने गहरी पीड़ा पहुंचाई- PM मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भावुक वीडियो किया. वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “डॉ मनमोहन सिंह के निधन ने हम सभी के मन में गहरी पीड़ा पहुंचाई है. विभाजन के दौर में भारत आना और जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना आसान बात नहीं है. एक नेक इंसान के रूप में, एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.”

AAP ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया

आम आदमी पार्टी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया. कल यानी शनिवार को राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार होगा.

मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर सचमुच दुख हुआ. एक विभाजनकारी शरणार्थी जो आगे चलकर आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधान मंत्री बने. उनकी कहानी अद्भुत है. मैं उन्हें हमेशा एकमात्र ऐसे प्रधान मंत्री के रूप में याद रखूंगा, जिन्होंने अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों सहित भारत के हाशिये पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रयास किए. उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य हस्तियों ने भी मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने शनिवार को यहां निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राहुल गांधी नजर आए भावुक

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सिंह के परिवार के कुछ सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता भी बैठे थे। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। उनका पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

10 साल प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह

कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने 1991 में वित्त मंत्री के तौर पर देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वह वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में वैश्विक स्तर की एक प्रसिद्ध हस्ती थे।

बेटी ने दी मुखाग्नि, पत्नी गुरशरण कौर भी रहीं मौजूद

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे। गुरशरण कौर ने भी पुष्प अर्पित करके अपने पति को अंतिम विदाई दी। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsManmohan Singh DeathPMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article MP सरकार फिर 5000 करोड़ रुपए ले रही कर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?