By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राजस्थान में कांग्रेस ने दिए वापिसी के संकेत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Rajasthan > राजस्थान में कांग्रेस ने दिए वापिसी के संकेत
Rajasthan

राजस्थान में कांग्रेस ने दिए वापिसी के संकेत

DB News
Last updated: 25/03/2026 10:35 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

आरक्षण को लेकर एससी, एसटी में नाराजगी साफ झलक रही है.  यहां जाट, राजपूतों में गुस्सा झलक रहा है.

Source : DB News Update  

Contents
आरक्षण को लेकर एससी, एसटी में नाराजगी साफ झलक रही है.  यहां जाट, राजपूतों में गुस्सा झलक रहा है.संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिशनेताओं की वापसी और असंतोष का फायदाहाईकमान का भरोसा और बड़ी जिम्मेदारियाँभविष्य की रणनीति: 2028 पर नजरविपक्ष के रूप में आक्रामक रुखसात नेताओं की घर वापसी पर हुई चर्चा‘जो नेता गए थे, कांग्रेस उनका घर’:

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Rajasthan News: राजस्थान. जातिगत गणित बैठाने में भाजपा विफल रही. 25 सीटों वाले लोक सभा प्रदेश राजस्थान में 14 सीटें ही भाजपा जीत पाई. जबकि कांग्रेस 8 सीटों में जीत दर्ज की है. इससे साफ जाहिर होता है कि यहां कांग्रेस वापिसी के संकेत दिए हैं और कांग्रेस का जातिगत गणित फिट बैठता नजर आ रहा है. आरक्षण को लेकर एससी, एसटी में नाराजगी साफ झलक रही है.  यहां जाट, राजपूतों में गुस्सा झलक रहा है. इसके आलावा गुर्जर-मीणा एक साथ होने से भी भाजपा के वोट शेयर में कमी देखने को मिल रही है. 2019 में हुए चुनाव के मुकाबले भाजपा के वोट शेयर में 11 प्रतिशत वोट शेयर में कमी देखने को मिली है.

संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश

कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने में लगी है. पार्टी ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन बनाने का बड़ा अभियान चला रही है. जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इसका मतलब है कि पार्टी सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि लंबी तैयारी कर रही है.

नेताओं की वापसी और असंतोष का फायदा

कुछ नेता जो बीजेपी में गए थे, वे असंतोष के कारण वापस कांग्रेस की ओर झुक रहे हैं. उदाहरण: महेंद्रजीत सिंह मालवीय की “घर वापसी” को बड़ा संकेत माना जा रहा है. इससे कांग्रेस को नैरेटिव मिल रहा है कि “पुराना घर ही सही विकल्प है.”

हाईकमान का भरोसा और बड़ी जिम्मेदारियाँ

हाल ही में सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह और नीरज डांगी को दूसरे राज्यों में बड़ी जिम्मेदारियाँ दी गईं है. यह दिखाता है कि राजस्थान के नेताओं पर पार्टी नेतृत्व का भरोसा बना हुआ है जो भविष्य में राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका बढ़ा सकता है.

भविष्य की रणनीति: 2028 पर नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सचिन पायलट को फिर से राजस्थान की राजनीति में केंद्रीय भूमिका दी जा सकती है. उन्हें संभावित CM फेस के तौर पर भी देखा जा रहा है. यानी कांग्रेस अभी से अगले विधानसभा चुनाव (2028) की तैयारी कर रही है.

विपक्ष के रूप में आक्रामक रुख

गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेता फिर से विधानसभा में सक्रिय हो रहे हैं और सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं. विधानसभा में भी कांग्रेस लगातार मुद्दे उठा रही है. इससे पार्टी “एक्टिव विपक्ष” की छवि बनाना चाहती है. इससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी अभी तय नहीं है, लेकिन ये संकेत जरूर मिल रहे हैं कि संगठन फिर से मजबूत किया जा रहा है. पुराने नेता वापस आ रहे हैं. युवा और बड़े चेहरों को आगे लाया जा रहा है. अगले चुनावों के लिए लंबी रणनीति बन रही है. इसलिए “वापसी के संकेत” का मतलब है कि कांग्रेस धीरे-धीरे जमीन तैयार कर रही है लेकिन असली परीक्षा अगले चुनावों में होगी.

सात नेताओं की घर वापसी पर हुई चर्चा

अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय सहित सात नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर अनुशासन कमेटी में चर्चा की गई है. इसकी रिपोर्ट बनाकर शनिवार तक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को दी जाएगी. जिस पर अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और आलाकमान फैसला करेंगे. उन्होंने बताया कि मालवीय के अलावा कांता भील, खिलाड़ीलाल बैरवा, कैलाश मीणा, सुभाष तंबोली, गोपाल गुर्जर की कांग्रेस में वापसी के एजेंडे पर चर्चा की गई है. जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

‘जो नेता गए थे, कांग्रेस उनका घर’:

उन्होंने कहा, इन नेताओं के पार्टी छोड़ने के कारणों, उन पर लगे आरोपों पर भी गहनता से मंथन किया गया है. ऐसे नेताओं को पार्टी में वापस लेने का क्या असर होगा. इसे लेकर जिले के प्रमुख नेताओं से भी बात की गई है. जिलाध्यक्षों ने अपनी तरफ से जो बात कही है. उसे भी अनुशासन कमेटी अपनी रिपोर्ट में शामिल कर रही है. उन्होंने कहा, जो लोग पार्टी छोड़कर गए. वो घर के ही आदमी थे. वे पार्टी छोड़कर गए क्यों, यह समझ से परे है. जो आना चाहेगा. उसे वापस भी लेंगे. कांग्रेस उनका घर है. उन्होंने यह महसूस भी कर लिया कि उधर कोई फायदा नहीं है और कांग्रेस से बढ़िया कोई पार्टी नहीं है.

 

You Might Also Like

कथावाचक इंद्रेश ने शिप्रा संग लिए सात फेरे

‘जैसलमेर जा रही बस में लगी आग, लील गई 20 जिंदगी’

स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की खबर

फाइटर प्लेन क्रैश, टुकड़ों में देखे गए शव

‘पहनावे की वजह से ही अपराध बढ़ रहे हैं.-कथावाचक प्रदीप मिश्रा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वोट शेयर बढ़ने के बाद भी सीटें नहीं बढ़ीं
Next Article बसपा का वोट इंडिया गठबंधन में शेयर होने से भाजपा की सीटें हुई कम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?