By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रामचरित मानस को राष्‍ट्र ग्रंथ घोषित करने की मांग उठी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > रामचरित मानस को राष्‍ट्र ग्रंथ घोषित करने की मांग उठी
Madhya Pradesh

रामचरित मानस को राष्‍ट्र ग्रंथ घोषित करने की मांग उठी

DB News
Last updated: 02/01/2026 11:24 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

MP जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ, इस अवसर पर भगवान राम से जुड़ी कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया गया.

Source : DB News Update  

Contents
MP जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ, इस अवसर पर भगवान राम से जुड़ी कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया गया.रामचरित मानस को राष्‍ट्र ग्रंथ घोषित किया जाये- रामभद्राचार्यभारत को भारत बनाये रखने में रामचरित मानस की अहम भूमिकाइनकी रही उपस्थिति

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

world ramayana conference jabalpur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मानस भवन में आयोजित चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ अवसर पर कहा कि कई जन्मों के पुण्य से भारत को भारत का स्वरूप मिला है, क्योंकि यहां अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने की सनातन संस्कृति है. उन्होंने कहा कि जबालि ऋषि के पवित्र धाम जबलपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय रामायण उत्सव है, जो भगवान श्रीराम के जीवन व उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की दिशा में सराहनीय पहल है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने से ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं से बाहर जीवन में रामराज्य व उनकी गाथाओं से युग-युग तक सभी लाभान्वित हों. उन्होंने इस आयोजन को पूरी गरिमा और गौरव के साथ संपन्न कराने की कामना की और कहा कि आने वाले समय में जबलपुर के साथ अन्य जगहों पर भी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े कई पहलुओं और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला. उन्होंने भगवान श्रीराम के सामर्थ्य व बुद्धिबल के साथ उनकी मित्रता का उल्लेख भी किया. डॉ. यादव ने कहा कि 550 साल के संघर्षों के बाद भगवान श्रीराम के दिव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ.

उन्होंने जबलपुर की पवित्र धरा की सराहना करते हुए कहा कि जबलपुर ऐसा संगमरमरीय शहर है जहां मां नर्मदा की धारा की स्पर्श से काले पत्थर भी संगमरमर हो जाते हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के आयोजन की सराहना की और इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

रामचरित मानस को राष्‍ट्र ग्रंथ घोषित किया जाये- रामभद्राचार्य

कार्यक्रम के दौरान जगत गुरू स्‍वामी राम भद्राचार्य ने कहा कि वर्ल्‍ड रामायण कॉन्‍फ्रेंस तभी सफल होगी जब संसद में रामचरित मानस को राष्‍ट्र ग्रंथ घोषित किया जाये. इसके साथ उन्‍होंने रामायण से जुड़े कई सारगर्भित तथ्‍यों पर प्रकाश डाला तथा पहलगांव की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर की पृष्‍ठ भूमि के बारे में भी बताया.

भारत को भारत बनाये रखने में रामचरित मानस की अहम भूमिका

कार्यक्रम के सारस्‍वत अतिथि केन्‍द्रीय संस्‍कृति व पर्यावरण मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने भारत की आत्‍मा व सनातन संस्‍कृति के बारे में जानकारी देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चर्चा की. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि जबलपुर के बाहर वर्ल्‍ड रामायण कॉन्‍फ्रेंस करना होगा, क्‍योंकि जबलपुर के बाहर भी भगवान श्रीराम की अराधना करने वाले लोग हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत को भारत बनाये रखने में तुलसीदास के रामचरित मानस की अहम भूमिका है. वह लोगों में धर्म व आस्‍था के लिए उत्‍प्रेरक का काम किया है. साथ ही कहा कि डिजिटल युग में वैचारिक प्रदूषण को दूर करने के लिए वर्ल्‍ड रामायण कॉन्‍फ्रेंस करना बहुत महत्‍वपूर्ण है. उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र को याद करने से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना है.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश गुमास्‍ता और कार्यक्रम के संयोजक व अध्‍यक्ष अजय विश्‍नोई ने वर्ल्‍ड रामायण कॉन्‍फ्रेंस के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी और श्रीराम के चरित्र को लेकर लिखित विभिन्‍न रामायणों पर चर्चा की. कॉन्‍फ्रेंस में देश-विदेश से कई सम्‍मानित संत और विद्वान पहुंचे थे.

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान साध्‍वी ज्ञानेश्‍वरी दीदी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, संस्‍कृति व पर्यटन मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धमेन्‍द्र सिंह लोधी, राज्‍यसभा सदस्‍य श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्‍यक्ष रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष राजकुमार पटेल सहित अन्‍य गणमान्‍य नागरिक मौजूद थे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSworld ramayana conference jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article दक्षिण भारत के रहस्यमयी, वास्तुकला और आस्था से लबरेज़ धर्मस्थल, जो चौंका देंगे!
Next Article भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रतिपादित आदर्श ग्रंथ है श्रीमद्भगवद्गीता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?