रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर ‘स्वर्ग’ की तरह सजी अयोध्या, आज सीएम योगी करेंगे अभिषेक
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला का अभिषेक किया गया था, जिसे पूरी दुनिया ने देखा था. इस बार यह अद्भुत दृश्य 11 जनवरी को मनाया जा रहा है. पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया. उनका दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया. फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी.
क्या क्या होंगे कार्यक्रम
11 जनवरी यानी आज समारोह का शुभारंभ रामलला के अभिषेक से होगा. उसके बाद प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से किया जाएगा.
अभिषेक-पूजन के बाद ठीक 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी. वहीं, अंगद टीला स्थल पर भी एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है. आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें मंडप और यज्ञशाला में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं. बता दें कि पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर में भगवान श्री राम के बाल रूप ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी.

