दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की लिस्ट में कपिल मिश्रा (करावल नगर), राज करण खत्री (नरेला) के नाम शामिल हैं.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Delhi BJP Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दी है. जिसमें कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया है. वहीं, राज करण खत्री को नरेला से, सूर्य प्रकाश खत्री के तिमार पुर से, गजेंद्र दराल को मुंडका से तो बजरंग शुक्ला को किराड़ी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
इसके अलावा, करम सिंह कर्मा सुल्तानपुर माजरा से, करनैल सिंह शकूर बस्ती सीट से, तिलक राम गुप्ता त्रिनगर सीट से, मनोज कुमार जिंदल सदर बाजार से और सतीश जैन चांदनी चौक विधानसभा सीट से मैदान में हैं.
बीजेपी ने जारी की थी 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बीजेपी ने चार जनवरी को अपने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कम से कम छह दलबदलुओं को दिल्ली के चुनावी मैदान में उतारा था। बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से आप सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पश्चिम दिल्ली के अपने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि दक्षिण दिल्ली के पूर्व पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है, जिससे इन सीटों पर हाई-वोल्टेज, त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल सकती है।
भाजपा की पहली लिस्ट में AAP छोड़कर आए 7 नेताओं को भी टिकट भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। पार्टी ने 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे.
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे।
डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।
दो पूर्व CM के बेटों से पूर्व CM का मुकाबला भाजपा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो पूर्व CM के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के और संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं।
AAP सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी AAP 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। 20 दिसंबर को जारी पांचवी लिस्ट में महरौली सीट से प्रत्याशी का नाम बदला गया था। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।
इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है।
कांग्रेस ने 3 लिस्ट जारी की, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम थे। 24 दिसंबर को जारी दूसरी लिस्ट में 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया।




