महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शनों के लिए अयोध्या का रुख कर रहे हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि मंदिर में रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिसमें मंदिर आने वाले पर्यटकों की संख्या ने नया कीर्तिमान रच दिया है. रामलला के दर्शनों के लिए 25 लाख से ज्यादा दर्शनार्थी पहुंच गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आने से अयोध्या में भारी जाम लग गया है. जिसकी वजह से सिर्फ मंदिर आने वाले लोग ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शनों के लिए अयोध्या का रुख कर रहे हैं. जिसकी वजह से रामनगरी के सभी प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया है. रामपथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निकासी मार्ग को बदला गया, यही नहीं अयोध्या धाम आने वाले सभी चार पहिया और दोपहिया वाहनों की नगर में एंट्री पर भी रोक लगानी पड़ी. लोग घंटों जाम में फंसे रहे हैं. भीड़ का संभालने में प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए.

