आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बंध विस्तृत पूछताछ की जा रही है. एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि, पुलिस को कानून में जो प्रावधान मिले हैं उसी के तहत काम करती है.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News : जबलपुर पाटन रोड टिमरी तिराहा पर 2 पक्षों में विवाद होने से एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के 4 लोगों की हत्या कर दी गयी थी. जिस पर जबलपुर पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे घटना की गहन पूछताछ की जा रही है. बता दें कि डायल 100, चौकी नुनसर एवं थाना पाटन को घटना की जानकारी दी गई थी. जिसके आधार पर मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की दी और 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना स्थल पर घायल मुकेश दुबे एवं विपिन दुबे निवासी ग्राम टिमरी को मेडिकल कालेज जबलपुर एवं विपिन दुबे को स्वास्तिक अस्पताल जबलपुर में उपचारार्थ पुलिस ने ही भर्ती कराया था.
ये आरोरी हुए गिरफ्तार
- 1-पप्पू उर्फ नारायण साहू निवासी टिमरी
- 2-चंदू उर्फ चंद्रभान साहू निवासी टिमरी
- 3-दिनेश उर्फ दिन्नू साहू निवासी टिमरी
- 4-मनोज साहू निवासी टिमरी
- 5-सर्वेश साहू निवासी टिमरी
- 6-विवेक साहू निवासी टिमरी
- 7-अमित साहू निवासी टिमरी
- 8-प्रदीप साहू निवासी टिमरी
- 9-संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया निवासी टिमरी
ये है प्रमुख कारण
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टिमरी तिराहे पर चाय की दुकान पर चंदन पाठक एवं मनोज साहू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था, जिससे मनोज साहू अपने अन्य साथियों एवं रिश्तेदारों को घातक हथियारों से लैस होकर बुलवा लिया तथा मौके पर ही चंदन व कुंजन पाठक पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी, बीच बचाव करने आये अनिकेत दुबे एवं समीर दुबे की भी हत्या कर दी तथा मुकेश दुबे एवं विपिन दुबे को गम्भीर रूप से घायल कर क्रेटा कार से भाग गये.
पुरानी रंजिश के चलते विवाद
प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, टिमरी तिराहे पर चाय की दुकान पर चंदन पाठक और मनोज साहू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ था, जिसके चलते मनोज साहू ने अपने अन्य साथियों और रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर बुला लिया. सभी हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और चंदन और कुंजन पाठक पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आए अनिकेत दुबे और समीर दुबे की भी हत्या कर दी. वहीं, मुकेश दुबे और विपिन दुबे पर भी जानलेवा वार किए, जिससे वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी क्रेटा कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए.
झगड़े के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल रहा@ ग्रामीणों ने मृतकों के शव सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पहले की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिये जाने का आरोप लगाया गया, जिससे यह घटना हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया था. लेकिन गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी का बयान
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कंट्रोल रूम में एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि इस समाज में अलग-अलग मानसिकता के लोग रहते हैं पुलिस सब की मानसिकता पर कंट्रोल नहीं लगा सकती, पुलिस कितना भी प्रयास कर ले फिर भी कुछ कुछ घटनाएं होती है. एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि, पुलिस को कानून में जो प्रावधान मिले हैं उसी के तहत काम करती है.
पुलिस की भूमिका भी जांच के घेरे में
एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि नूनसर पुलिस चौकी के अंतर्गत टीमरी गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस वालों पर जो आरोप लग रहे हैं उसकी जांच के लिए भी एक टीम बना दी गई है जो इस बात का पता करेगी कि क्या वाकई में ग्रामीण और परिवार के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें कोई सच्चाई है। फिलहाल एसपी ने नूनसर पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।

