By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राशि स्वामी शनि की कृपा का आप लाभ ले पाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > राशि स्वामी शनि की कृपा का आप लाभ ले पाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

राशि स्वामी शनि की कृपा का आप लाभ ले पाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:44 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 13 April 2025 : आज 13 अप्रैल 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 13 April 2025 : आज 13 अप्रैल 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 अप्रैल 2025, रविवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 अप्रैल 2025, रविवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने बच्चे की प्रगति और व्यवहार से आनंदित होंगे. यदि किसी से कोई विवाद है तो उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें. अगर आपने अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है तो संभव है कि आज अपना हाले दिल प्रेमी को सुनाएंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा. अधिक टोका टाकी करने से बचेंगे तो यह आपके घरेलू जीवन में सुख शांति के लिए बेहतर होगा. आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप अपने कल अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे. व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालेंगे. प्रेम संबंध में नजदीकियां बनी रहेंगी. व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर ऱखें इससे काम में गति बनी रहेगी. कानूनी मामले सुलझाने के लिए आज का दिन बेहतर है. तनाव और थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है. यात्रा पर जाते समय जरूरी बातों का ध्यान रखें और लापरवाही से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपके लिए दिन अनुकूल साबित होगा. आप किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं. प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे और अपनी लव लाइफ के बारे में आगे की प्लानिंग करेंगे. घरेलू जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा. बिजनस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है. विद्यार्थियों ने यदि कोई कोर्स ज्वाइन किया है तो उसका लाभ मिलेगा.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपके लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. कुछ ऐसी चीजें भी आज होने वाली हैं जो आपके लिए यादगाह बनकर रहेगी. आप आज यात्रा संबंधी प्लान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आपके बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा. आप घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे और घर की जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखद और उन्नतिदायक रहेगा. जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सफल रहेंगे. लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी. आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं. आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है. अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें जबतक की काम पूरा न हो जाए.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा. मोबाइल और ईमेल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आप आज जीवन के हर पल का लुत्फ उठाने का प्रयास करेंगे और कुछ रोमांचक प्लान कर सकते हैं. भ्रमित करने वाले और झूठ बोलने वालों से कल दूरी बनाकर रखें और कोई भी फैसला दूसरों की बातों में आकर बिल्कुल न लें नहीं तो परेशानी होगी. आज थोड़ी सी मेहनत से कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए अपनी मेहनत और लगन से आपको काम पर फोकस करना होगा. आज आपकी कोई झूठी तारीफ करके आपसे लाभ पाने की कोशिश कर सकता है. कोई काम आपके मन मुताबिक पूरा होने से जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर में प्रेम और तालमेल बढेगा. आर्थिक मामलों में आज सितारे कहते हैं कि आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन बेहतर रहेगा. लेकिन आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी. आपको आज अपने पारिवारिक जीवन मे जीवनसाथी के साथ यात्रा अथवा शॉपिंग के लिए जाना पड़ सकता है और कुछ अनचाहे खर्च भी जीवनसाथी की खुशी के लिए करना होगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी औऱ आपकी किसी उलझन का समाधान होगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल होने वाली हैं. विवादित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. अपनी बात दूसरों के सामने रखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. कपल्स के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे. सफलता से खुशी और मानसिक शांति प्राप्त होगी. प्रतियोगिताओं कल आपका प्रदर्शन बेहतर होगा. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे. खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा नहीं तो गैर जरूरी खर्चे आपके बजट और जमा योजना को प्रभावित करेंगे. सलाह है कि आप अपने व्यावसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा. राशि स्वामी शनि की कृपा का आप लाभ ले पाएंगे. आपको किसी उलझन और परेशानी से निकलने में घर के बड़े सहयोग करेंगे. यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने की चाहत रहेगी लेकिन कुछ उलझनों की वजह से आपकी यह चाहत अधूरी रह सकती है. आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूंजी निवेश कर सकते हैं.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज दिन मिलाजुला रहेगा. आपको अपनी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है. विवाह संबंधी बात चल रही है तो आज इस विषय में बात आगे बढेगी. प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, प्रेमी के साथ सुखद पल बिताने का आपको मौका मिलेगा. आपको आज किसी ऐसी चीज़ पर धन खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जिस पर आप सर्च नहीं करना चाहते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा मीन राशि में विशेष योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!
Next Article वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा, अब तक 3 की मौत, 150 से ज्यादा अरेस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?