Aaj Ka Rashifal, 13 July 2025 : आज 13 जुलाई 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 जुलाई 2025, रविवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, लंबी यात्रा संभव. कार्यसिद्धि और लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक रूप से सुधार होगा, लाभदायक दिन. शिक्षा में सफलता मिलेगी. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं, खुशी का माहौल रहेगा. सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं. आर्थिक हानि की आशंका, सावधानी रखें. ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है. जीवनसाथी से विवाद संभव. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
अत्यधिक भागदौड़ से थकावट रहेगी. व्यापार में बदलाव से बचें. व्यर्थ खर्च से बचें. मन भटक सकता है, फोकस बनाए रखें. विवाद की स्थिति बन सकती है. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
सम्मान प्राप्त हो सकता है, अवसर मिलेंगे. संभलकर निर्णय लें. सोच-समझकर निवेश करें. बच्चों की पढ़ाई में चिंता संभव. पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. खीर का भोग लगाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
नई शुरुआत संभव, खुशखबरी मिलेगी. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. खर्च पर नियंत्रण रखें. प्रयासों से सफलता मिलेगी. मतभेद दूर होंगे. सूर्य को जल चढ़ाएं.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
नए प्रोजेक्ट की शुरुआत में सतर्क रहें. नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें. लाभ संभव है, पर जोखिम से बचें. ध्यान केंद्रित रहेगा. पार्टनर की सेहत चिंता बढ़ा सकती है. कुत्तों को रोटी खिलाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. निवेश सोच-समझकर करें. उधार देने से बचें. सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. आम का सेवन करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
वाद-विवाद में जीत के योग हैं. बड़ी साझेदारी हो सकती है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. सफलता के संकेत हैं. परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. गरीबों को भोजन कराएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पहचान और सम्मान मिलेगा. पैतृक संपत्ति में लाभ. आर्थिक लाभ संभव. अड़चनें आ सकती हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा. हनुमान जी का जाप करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पारिवारिक उलझनों से प्रभावित हो सकते हैं. आर्थिक गिरावट संभव. खर्च नियंत्रित रखें. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. रिश्तेदार का आगमन संभव है. हरा मूंग दान करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कानूनी झंझट में फंस सकते हैं. विरोधियों से सतर्क रहें. शेयर बाजार से दूर रहें. बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है. विवादों से बचें. घरवालों को उपहार दें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. बड़ी डील के संकेत हैं. रुका धन वापस मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. ससुराल पक्ष से तनाव संभव. कुत्तों को बिस्किट खिलाएं.

