श्रावण माह के अवसर पर हर दिन होगा अलग श्रंगार, दर्शन करने के लिए लगती है लंबी कतार
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP jabalpur News : सावन मास के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश जबलपुर में स्वयं भू गुप्तेश्वर महादेव विराजमान हैं. जिसका उल्लेख रामायण में भी मिलता है. बताया जा रहा है कि भगवान श्रीराम वन गमन के समय जबलपुर के नर्मदा तट पर भ्रमण कर रहे थे और उन्होंने मदन महल के करीब गुप्तेश्वर की पहाड़ी की कंदराओं में भजन-पूजन किया करते थे. गुप्तेश्वर महादेव की स्थापना उन्हीं के द्वारा एक चट्टान के नीचे की गई थी और भगवान राम उनका पूजन भी किया था. ऐसी मान्यता है कि गुप्तेश्वर महादेव का पूजन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. वर्तमान में गुप्तेश्वर महादेव देश-विदेश में विख्यात हो चुके हैं और उनका पूजन व दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. सावन मास में विराजमान भगवान भोलेनाथ का यहां के भक्तों द्वारा अद्भुत श्रंगार किया जा रहा है.
आज हुआ जटाशंकर श्रंगार
सावन माह के दूसरे दिन आज 12 जुलाई 2025 को भगवान गुप्तेश्वर महादेव का जटाशंकर श्रंगार किया गया. जिनका दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यह परंपरा काफी दिनों से चल रही है, जो अब देश भर में प्रचारित हो चुकी है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

