गुजरात की लाजपोर जेल में रेप के दोषी नारायण साईं की कोठरी से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है, जिसके कारण उसके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Gujrat Narayan Sai News: गुजरात के सूरत लाजपोर जेल में रेप का दोषी नारायण साईं बंद है. जिसके खिलाफ गुजरात जेल प्रशासन ने एक और एफआईआर दर्ज कराई है. लाजपोर जेल में नारायण साईं की कोठरी से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है. इसको लेकर उसके खिलाफ जेल प्रशासन ने सचिन पुलिस स्टेशन में नई शिकायत दर्ज कराई है.
दरअसल, जेल के अंदर जेलर के नाम पर पैसे वसूलने वाले ठग का मामला सामने आया था. जेल इंचार्ज दीपक भाभोर को मिली जानकारी के आधार उसे पकड़ा गया और फिर हर कोठरी में सरप्राइज चेकिंग की गई.
बैटरी अलग और सिम अलग छुपाता था साईं
मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि चेकिंग के दौरान सेपरेट सेल की कोठरी नंबर-1 से मोबाइल फोन मिला है. यह फोन दरवाजे के पीछे मैग्नेट से चिपकाया गया था. थैले के अंदर एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह फोन जब्त कर लिया है.
बताया जा रहा है कि नारायण साईं मोबाइल की बैटरी अलग छिपाता था. सावधानी के लिए सिम कार्ड अपने पास रखता था. बैटरी को उसने सिपाही कक्ष में छुपाया था.
साईं के खिलाफ होगी कार्रवाई
एक कैदी ने तकनीक के गुप्त उपयोग का खुलासा किया है. इसके बाद से लाजपोर जेल की सुरक्षा प्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुलिस जांच तेज है और कड़े कदम उठाने की तैयारी हो रही है.
Source : PTI

