ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट खेल सकते हैं भारतीय कप्तान, रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेल सकते हैं. वह अब जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rohit Sharma Become Father : रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं. बताया जा रहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को देर रात बेटे को जन्म दिया। हालांकि, रोहित या रितिका की ओर से अब तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया गया है.
रोहित ने अपने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था. वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया भी नहीं पहुंचे. हालांकि, बेटे के जन्म के बाद माना जा रहा है कि वह 22 नंवबर को शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट में खेल सकते हैं.
2015 में की थी शादी
रोहित ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी. 30 दिसंबर 2018 को रितिका ने बेटी समायरा को जन्म दिया. समायरा अब 5 साल की हो चुकी है.
केएल राहुल भी बनने वाले हैं पिता
टीम इंडिया के बैटर केएल राहुल भी जल्द ही पिता बनने वाले हैं. उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से पिछले साल जनवरी में शादी की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल जनवरी 2025 में पिता बन सकते हैं. इसी साल जनवरी में विराट कोहली भी दूसरी बार पिता बने थे. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को जन्म दिया.
ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं रोहित
रोहित ने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए ही क्रिकेट से ब्रेक लिया था. उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही कह दिया था कि बच्चे के जन्म के चलते वह पहला या दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. अब बेटे के जन्म के बाद माना जा रहा है कि रोहित कुछ दिनों बाद ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे.
लगातार अभ्यास कर रहे हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भले ही टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं, लेकिन वह मुंबई में लगातार अभ्यास कर रहे थे. ताजा रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेल सकते हैं. वह अब जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को कोई अभ्यास मैच नहीं खेलना है. ऐसे में रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रोहित 20 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकते हैं, और पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.
भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है, लेकिन रोहित शर्मा भारत में ही रुक गए थे, क्योंकि उनकी वाइफ रितिका सजदेह प्रेग्नेंट थीं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने से पूर्व कोच गौतम गंभीर ने बताया था कि रोहित शर्मा की पहले टेस्ट में मौजूदगी को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बताया कि रोहित उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे.
मगर अब रिपोर्ट्स अनुसार पहले टेस्ट से कई दिन पहले रोहित शर्मा के घर खुशखबरी आ गई है, जिससे उनके पर्थ टेस्ट में खेलने की उम्मीद भी बढ़ गई है, लेकिन इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है. रोहित शर्मा अगर पहले टेस्ट में नहीं खेले तो केएल राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन में से कोई एक प्लेयर यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करता हुआ नजर आ सकता है.
समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था
रोहित और रितिका का यह दूसरा बच्चा है. इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है. समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। पहले रोहित या रितिका की ओर से इस बारे में पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब खुद रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ही रोहित भारतीय टीम के साथ अब तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं.

