By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रोहित से अनबन और सिडनी टेस्ट प्लेइंग 11 टीम की बहस लीक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > रोहित से अनबन और सिडनी टेस्ट प्लेइंग 11 टीम की बहस लीक
Sport

रोहित से अनबन और सिडनी टेस्ट प्लेइंग 11 टीम की बहस लीक

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:26 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Gautam Gambhir PC: मेलबर्न में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में अनबन की खबर आई थी. ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने पर कई पूर्व क्रिकेटर भड़क गए थे.

Source : DB News Update

Contents
Gautam Gambhir PC: मेलबर्न में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में अनबन की खबर आई थी. ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने पर कई पूर्व क्रिकेटर भड़क गए थे.क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है- गंभीररोहित के सवाल पर भड़कीले अंदाज में दिया जवाबड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं हैबहुत हो गया, अब बसरणनीति का मैदान पर नहीं हो रहा पालनरोहित-विराट से क्या चर्चा की ?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Gautam Gambhir Press Conference: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिली हार से भारतीय क्रिकेट टीम में उथल-पुथल मच गई है. गौतम गंभीर ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिये. उन्होंने खिलाड़ियों से ‘ईमानदारी’ से बातचीत की, क्योंकि किसी भी खिलाड़ी को प्रदर्शन ही टीम में बनाए रख सकता है. बता दें कि टेस्ट हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बहस की खबर सामने आई थी. यहां तक कहा गया कि कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच विवाद हो गया है. इस बीच सिडनी में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गंभीर ने पीसी में पत्रकारों के तीखे सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया.

क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है- गंभीर

ऑस्ट्रेलिया में पांचवें व आखिरी टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, “कोच और खिलाड़ी के बीच की बात ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिये. तल्ख शब्द. ये सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच नहीं. जब तक ईमानदार लोग ड्रेसिंग रूम में हैं. भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. आपको एक ही चीज ड्रेसिंग रूम में रख सकती है और वो है प्रदर्शन. ईमानदारी से बात कही गई और ईमानदारी महत्वपूर्ण है.”

रोहित के सवाल पर भड़कीले अंदाज में दिया जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा के बारे में सवाल पूछा गया कि वह सिडनी टेस्ट खेलेंगे या नहीं. इस पर कोच गंभीर ने भड़कीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मैं कह चुका हूं कि हम कल पिच को परखेंगे, उसके बाद ही प्लेइंग इलेवन पर फैसला सुनाएंगे.”

ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं है

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, ” पिछले कुछ समय से ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं है, ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट से पहले से ही, टीम में कुछ तनाव है. पता चला है कि गंभीर ने 100 मैच खेल चुके टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल करने पर जोर दिया था, लेकिन चयनकर्ताओं ने इसे खारिज कर दिया. रिपोर्ट में ये भी बात सामने आई है कि भारत के पर्थ टेस्ट जीतने के बाद भी गंभीर पुजारा को टीम में शामिल करने को लेकर बात कर रहे थे.”

बहुत हो गया, अब बस

रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के 184 रनों से जीत हासिल करने और 2-1 की बढ़त लेने के बाद, ड्रेसिंग रूम में गंभीर काफी गुस्से में थे और उन्होंने खिलाड़ियों को फटकार लगाते हुए सीधे तौर पर कहा, “बहुत हो गया, अब बस”.

रणनीति का मैदान पर नहीं हो रहा पालन

बता दें कि गंभीर ने ये बात भी खिलाड़ियों के सामने रखी है कि खिलाड़ी रणनीति का पालन मैदान पर नहीं कर रहे हैं. गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी है कि यदि अब से रणनीति का पालन नहीं किया जाएगा तो उन्हें ‘धन्यवाद’ कह दिया जाएगा.

रोहित-विराट से क्या चर्चा की ?

गंभीर ने यह भी कहा कि उन्होंने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के साथ टेस्ट मैच जीतने की रणनीति के अलावा कोई चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा, ‘हर व्यक्ति जानता है कि किन क्षेत्रों में काम करना है. हमने उनसे केवल एक ही बातचीत की है (और वह है) टेस्ट मैच कैसे जीते जाएं’.
टीम इंडिया के लिए 5वां टेस्ट जीतना अहम
भारत 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. ऑस्ट्रेलिया अभी सीरीज में 2-1 से आगे है और अगर वे सिडनी में हार से बचने में सफल होते हैं तो 2014/15 के बाद पहली बार बीजीटी जीत सकते हैं.

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियन, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGautam Gambhir Press Conference
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 गंभीर रूप से घायल
Next Article यूपी के CM योगी देंगे 1533 करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट, किसानों की भी होगी बल्ले-बल्ले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?