By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लंदन पहुंचते ही विदेश मंत्री जयशंकर के सामने उपद्रवियों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > लंदन पहुंचते ही विदेश मंत्री जयशंकर के सामने उपद्रवियों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए
National

लंदन पहुंचते ही विदेश मंत्री जयशंकर के सामने उपद्रवियों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:27 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

विदेश मंत्री जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया.

Source : MEDIA

Contents
विदेश मंत्री जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया.समर्थकों ने की तिरंगे को फाड़ने की कोशिशकनाडा-ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक एक्टिवब्रिटेन लंबे समय से चाह रहा है कि भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता होभारत ने ब्रिटेन को जमकर सुनायानई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक की इस घटना की निंदा की

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Khalistani Supporters Protest In London: विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां पर खालिस्तानी उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया. खालिस्तानी उपद्रवियों ने लंदन में चैथम हाउस के बाहर जमकर उत्पात मचाया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस दौरान यहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया, जहां विदेश मंत्री जयशंकर ने एक चर्चा में भाग लिया था. इमारत के बाहर प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए.

समर्थकों ने की तिरंगे को फाड़ने की कोशिश

दरअसल, यह घटना तब हुई जब भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर एक प्रोग्राम में शिरकत करने के वहां से निकल रहे थे. सोशल मीडिया पर वायर वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दौड़कर उनकी कार के पास पहुंचा और उसने तिरंगे को फाड़ने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़कर वहां से हटा दिया.

कनाडा-ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक एक्टिव

दरअसल, पिछले कुछ सालों में कनाडा, ब्रिटेन जैसे मुल्कों में खालिस्तान समर्थक कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं. इस वजह से भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं. खालिस्तानी समर्थक आए दिन यहां कुछ न कुछ भारत विरोधी गतिविधि करते रहते हैं. ब्रिटेन में खालिस्तानियों समर्थकों का यह प्रदर्शन कोई पहली बार नहीं हुआ है. साल 2023 में खालिस्तानी समर्थकों ने इंडियन एंबेसी में घुसकर उत्पात मचाया था. इस पर लगे तिरंगे का अपमान किया था. उसे उतारने की कोशिश की थी. एंबेसी के बाहर भारत विरोधी नारे लगाए थे. ब्रिटेन में जिस वक्त ये सब हुआ, उस समय भारतीय मूल के ऋषि सुनक वहां के प्रधानमंत्री थे. कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने उपद्रव किया था.

ब्रिटेन लंबे समय से चाह रहा है कि भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता हो

रक्षा मामलों के चर्चित भारतीय व‍िशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने एक्‍स पर लिखे अपने पोस्‍ट में कहा, ‘ब्रिटेन लंबे समय से भारत के वित्‍तीय धोखाधड़ी करने वाले और आतंकी तथा अपराधी आरोपों का सामना कर रहे भगोड़े लोगों का सुरक्षित ठिकाना रहा है. आज बिना भारत की चिंताओं को दूर किए ही ब्रिटेन चाहता है कि वह भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता करे. अब ब्रिटेन भारत के साथ फिर से वार्ता शुरू कर रहा है.’ ब्रिटेन लंबे समय से चाह रहा है कि भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता हो लेकिन अभी तक उसे निराशा हाथ लगी है. खालिस्‍तानियों के इस हमले से ब्रिटेन में सुरक्षा की पोल खुल गई है.

भारत ने ब्रिटेन को जमकर सुनाया

इससे पहले लंदन में खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उस समय सुरक्षा घेरा तोड़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को रोकने का प्रयास किया जब वह थिंक टैंक ‘चैथम हाउस’ के मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे. भारत ने ‘अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह’ की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा की है. अलगाववादियों के झंडे लहरा रहे समूह को रोकने के लिए बुधवार रात को अवरोधक लगाए गए थे और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की उन पर नजर थी. तभी भारत का झंडा पकड़े एक व्यक्ति ने अवरोधकों को पार करके मंत्री की कार का रास्ता रोकने की कोशिश की और अधिकारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े.

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक की इस घटना की निंदा की

मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी उसे तुरंत एक तरफ ले गए. इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना नहीं है. सामुदायिक संगठन ‘इनसाइट यूके’ ने इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, ‘यह शर्मनाक है कि यह हमला उस समय हुआ है जब डॉ. एस जयशंकर ब्रिटेन की यात्रा पर हैं और उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ सफल बैठक की जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई.’ नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक की इस घटना की निंदा की और ब्रिटिश सरकार से ‘अपने राजनयिक दायित्वों का पालन करने’ का आह्वान किया।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article चीन और अमेरिका के बीच वार, अब ट्रंप ने किया पलटवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?