रक्षा बंधन के मौके पर सीएम जगह-जगह जाकर कर रहे घोषणा, बहनों से राखी बंधवा रहे सीएम मोहन यादव
Source : DB News Update
Edited By- सुप्रिया | Reported by- डीबी न्यूज अपडेट
MP News. टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नारायण दास खरे स्टेडियम में रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया और बहनों से राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री ने बरेदी नृत्य में भी भाग लिया और लाठी चलाकर इस पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया.
इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए यह कहते हुए चौका दिया कि मैं इस योजना में लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 10 से 15 हजार प्रति माह करने का विचार किया है और इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए अधिकारियों को आदेशित भी किया गया है.
बेरोजगारी और किसानों की भी बात हुई
मुख्यमंत्री अपनी घोषणा में बेरोजगारी और किसानों के हितों की रक्षा के संबंध में बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार हर संभाग और जिला मुख्यालय स्तर पर उद्योग स्थापित करने की योजना बना रही है. जिससे बेरोजगारी कम हो सके. इतना ही नहीं दूध बेचने वाले किसानों को बोनस भी दिया जाएगा. जो कांग्रेसी लाडली बहना योजना बंद किए जाने का मजाक उड़ाते थे और कहते थे यह योजना चल नहीं पाएगी। वे अब योजना के बारे में बोलने से कतरा रहे हैं.
मुख्यमंत्री का संदेश और कांग्रेस पर निशाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बुंदेलखंड को केवल धोखा मिला है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड की सबसे बड़ी परियोजना, केन-बेतवा सिंचाई योजना का भूमि पूजन सितंबर में होगा। भविष्य में बुंदेलखंड पंजाब से भी आगे बढ़ेगा।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी जमीनों को न बेचें, क्योंकि आने वाले समय में बुंदेलखंड की जमीन सोना उगलेगी। मुख्यमंत्री ने सम्मान निधि पर भी बात की, यह बताते हुए कि यह योजना किसानों के लाभ के लिए जारी रहेगी, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति है।
‘3 हजार रुपये देने के लिए प्रतिबद्ध’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके तीन हजार रुपए तक पहुंचाएंगे. आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की है. रक्षाबंधन के पहले ढाई सौ रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ 1500 रुपये बहनों के खाते में अंतरित करेंगे.
3000 रुपये देने का किया था वादा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लाडली बहनाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया था. एमपी में एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनाएं हैं. इन्हें सरकार हर माह सहायता राशि उपलब्ध करा रही है.
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रूपये किये जाने की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि 1250 रूपये में वृद्धि कर 1500 रूपये किये जाने की स्वीकृति दी गयी है। मार्च 2023 से 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ योजना प्रारंभ की गई थी। सितंबर 2023 से 1,250 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये की वृद्धि कर नवंबर 2025 से 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गयी है। योजना में 250 रुपये की वृद्धि किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपये संभावित व्यय होगा।
लाड़ली बहना को 10 से 15 हजार रुपए मिलेंगे महीने
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स में लाड़ली बहनों को 10-15 हजार रुपए महीने मिले। इसके लिए सरकार उन्हें ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है। टीकमगढ़ में सीएम डॉ मोहन यादव ‘रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सहित कई अन्य नेता शामिल थे।सीएम ने कहा कि 25 हजार से ज्यादा जगहों पर लाड़ली बहन योजना 1250 रुपए की राशि और रक्षाबंधन के शगुन की 250 रुपए की राशि एक साथ भेजी जा रही है। टीकमगढ़ में 2 लाख 11 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में पैसे आएंगे।

