वायनाड लैंडस्लाइड : चौथे दिन सेना ने 4 लोगों को जिंदा निकाला, अब तक 318 मौतें, 206 लापता
By- DB News Update/edited by-supriya
केरल.
केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थीं। चार गांव बह गए थे। हादसे के चौथे दिन सेना ने 4 लोगों को जिंदा निकाला। इनमें दो महिला और पुरूष हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। ये पदावेट्टी कुन्नू में फंसे हुए थे।
इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 313 हो गई है। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। सेना अब मोबाइल के लास्ट लोकेशन के हिसाब से लोगों को ढूंढ़ने का काम कर रही है।
राहुल द्वारा दिल्ली में मुद्दा उठाने की तैयारी
वहीं, वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने वायनाड लैंडस्लाइड का मुद्दा दिल्ली में उठाने की बात कही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां 100 से ज्यादा घर बनाएगा। केरल ने एक ही इलाके में ऐसी त्रासदी नहीं देखी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रेस्क्यू टीम की सराहना की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी गुरुवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा- इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं। रेस्क्यू में जुटे लोगों की हम सराहना करते हैं।
राहुल बोले- पिता के निधन का दिन याद आया
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 1 अगस्त को वायनाड पहुंचे थे। दोनों ने प्रभावित लोगों से बात की। चूरलमाला और मेप्पाडी में एक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी भी पहुंचे। आज शुक्रवार को भी राहुल गांधी वायनाड में रहेंगे। यहां राहत कार्य को लेकर पार्टी नेताओं और मेप्पाड़ी ग्राम पंचायत के डेलिगेशन से मिले।

