By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में पास, राज्यसभा में बहस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में पास, राज्यसभा में बहस
National

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में पास, राज्यसभा में बहस

DB News
Last updated: 24/03/2026 2:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थनट्रंप टैरिफ से ध्यान भटकाने की कोशिशक्या है राज्यसभा का नंबर गेम?संविधान को कमजोर करने की कोशिश: कांग्रेसविपक्षी दलों से इस विधेयक का समर्थन करने का किया आग्रहलोकसभा ने कल रात वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 पारित कर दियाक्या है इस विधेयक का उद्देश्य ?राज्यसभा सभापति को सदन में वोट देने का अधिकार हैबहस के दौरान नेताओं के अपने तर्क

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को आज गुरुवार को राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश किया गया. विधेयक पेश करते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विधेयक को हितधारकों के साथ-साथ संयुक्त संसदीय समिति के साथ विस्तृत परामर्श के बाद लाया गया है.

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास हो गया है. विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया. वक्फ बिल को लेकर राज्यसभा में बहस जारी है. विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थन करती है.

ट्रंप टैरिफ से ध्यान भटकाने की कोशिश

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की संसद रात 2 बजे तक चलाई जा रही थी और रात 1:30 बजे अमेरिका ने टैरिफ लगा दिया. देश और खासकर भाजपा के मतदाताओं को यह समझना चाहिए कि टैरिफ के मुद्दे से लोगों को भटकाने के लिए यह वक्फ विधेयक पहले से ही योजनाबद्ध मुद्दा था.

क्या है राज्यसभा का नंबर गेम?

संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश किया. राज्यसभा में इस समय 236 सांसद हैं, जिस वजह से यहां बहुमत के लिए 119 सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ती है. राज्यसभा में बीजेपी के 98 सांसद हैं.

संविधान को कमजोर करने की कोशिश: कांग्रेस

कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संविधान को कमजोर करने, अल्पसंख्यकों को बदनाम करने और उनके अधिकारों से वंचित करने के उद्देश्य से यह बिल लेकर आई है.

विपक्षी दलों से इस विधेयक का समर्थन करने का किया आग्रह

उन्होंने विपक्षी दलों से इस विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया. किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वक्फ का लाभ सिर्फ मुस्लिमों को ही मिल सकता है और यह सही नहीं है कि कोई गैर-मुस्लिम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में हस्तक्षेप करे.

लोकसभा ने कल रात वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 पारित कर दिया

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है, न कि मुसलमानों के धार्मिक व्यवहार में हस्तक्षेप करना. केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि वक्फ बोर्ड में मुस्लिमों के सभी विभिन्न संप्रदायों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा ताकि इसे समावेशी बनाया जा सके। लोकसभा ने कल रात वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 पारित कर दिया है.

क्या है इस विधेयक का उद्देश्य ?

इस विधेयक का उद्देश्य विरासत स्थलों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रावधानों के साथ वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना है. इस कानून का उद्देश्य संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाकर, वक्फ बोर्डों और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय को सुव्यवस्थित करना और हितधारकों के अधिकारों की रक्षा कर शासन में सुधार करना है. यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं, विशेष रूप से विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार करेगा. विधेयक का उद्देश्य वक्फ बोर्ड को अधिक समावेशी बनाना है, जिसमें बेहतर वक्फ शासन और निर्णय लेने के लिए विभिन्न मुस्लिम संप्रदायों का प्रतिनिधित्व हो.

राज्यसभा सभापति को सदन में वोट देने का अधिकार है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को जवाब दिया कि राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश और सदन के सभी सदस्यों को सूचित किया कि विधेयक पर मतदान करने का अधिकार सदन के अध्यक्ष को है. रमेश ने सवाल उठाया था कि राज्यसभा अध्यक्ष मतदान कैसे कर सकते हैं.

बहस के दौरान नेताओं के अपने तर्क

राज्यसभा में वक्फ विधेयक पर बहस के दौरान जेडीयू सदस्य संजय कुमार झा ने कहा, “कानून लागू होने के बाद पहली बार पसमांदा मुसलमानों को वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिलेगा.”
राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों के फायदे के लिए लाया गया है और उन्होंने विपक्षी दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.
राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बहस के दौरान एनसीपी (शरद पवार) सांसद फौजिया खान ने कहा कि यह विधेयक स्वयं अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर अतिक्रमण है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsPMModiWaqf Amendment Bill
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article निजी मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article यूएस के नए टैरिफ की घोषणा होते ही व्यापार युद्ध शुरू!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?