By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करने में जुटे उद्धव ठाकरे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करने में जुटे उद्धव ठाकरे
Maharashtra

विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करने में जुटे उद्धव ठाकरे

DB News
Last updated: 28/11/2025 12:20 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठकें शुरू, बूथ स्तर पर नसीहत का दौर भी शुरू करने का प्लॉन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठकें शुरू, बूथ स्तर पर नसीहत का दौर भी शुरू करने का प्लॉन180 सीटों पर फोकस इंडोर सभाओं का आयोजन होगा

मुंबई.शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी के सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों की शिवसेना भवन में बैठक हुई. जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई. इस बैठक में जिन सीटों पर उद्धव गुट को जीत हासिल नहीं हुई, वहां पार्टी संगठन को कैसे बेहतर किया जा सकता है, इसको लेकर भी चर्चा हुई। राज्य में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में मंथन किया गया। विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए उद्धव ठाकरे बहुत जल्द राज्य का दौरा करेंगे। ठाकरे ने माना कि लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों का बंटवारा आघाडी में देरी से हुआ, जिसकी वजह से नुकसान हुआ। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि अगले 4 से 6 महीनों में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों से सीख लेने की कोशिश करें। ठाकरे ने कहा महाविकास आघाडी में लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में देरी हुई, जिसका असर चुनाव परिणाम में देखने को मिला। ठाकरे ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही हो जाए।

180 सीटों पर फोकस

उद्धव गुट के एक नेता ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उद्धव ठाकरे जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को सीटों के बंटवारे को लेकर कोई भी चिंता नहीं करने की हिदायत दी है। बैठक में ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को महाविकास आघाडी के लिए मजबूती से काम करने को कहा। ठाकरे ने कहा कि राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं, ऐसे में हम चाहते हैं कि करीब 180 सीटों पर आघाडी के उम्मीदवार निर्वाचित हों। बैठक में ठाकरे ने साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव महाविकास आघाडी के तीनों दल कांग्रेस, राकांपा (शरद) और शिवसेना (उद्धव) मिलकर लड़ेंगे।

 इंडोर सभाओं का आयोजन होगा

राऊत उद्धव गुट सांसद एवं प्रवक्ता संजय राऊत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने में महाविकास आघाडी का बड़ा योगदान रहा है। राऊत ने कहा कि ठाकरे ने राज्य की सभी 288 सीटों पर पार्टी के जिला अध्यक्षों को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बारिश के मौसम में इंडोर सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

You Might Also Like

भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हॉर्न बजाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए नो हॉन्किंग अभियान चलाना जरूरी
Next Article पृथ्वी के जल धरोहर को संवारना एवं सहेजना हम सबका दायित्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?