By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना आज, जानें धर्म ध्वजाओं का संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना आज, जानें धर्म ध्वजाओं का संदेश
ReligionUttar Pradesh

वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना आज, जानें धर्म ध्वजाओं का संदेश

DB News
Last updated: 19/09/2025 9:59 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

वैष्णव अखाड़ों की पेशवाई जनवरी महीने में होगी, इन अखाड़ों की छावनी को खूबसूरती से तैयार किया जा रहा है.

By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
वैष्णव अखाड़ों की पेशवाई जनवरी महीने में होगी, इन अखाड़ों की छावनी को खूबसूरती से तैयार किया जा रहा है.पेशवाई जनवरी महीने में होगीसफेद रंग की है निर्मोही अनी अखाड़े की धर्म ध्वजाक्या है पांच रंगों की धर्म ध्वजा का मतलब

Maha Kumbh 2025 News: प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ों के संतों की छावनी सज रही है. हर एक मुकाम में धर्म ध्वजा लहराने लगी है. इसी कड़ी में वैष्णव संप्रदाय के तीनों अनी अखाड़ों में आज धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी. इस मौके पर चरण पादुका का पूजन भी होगा. सबसे पहले निर्वाणी अनी, उसके बाद निर्मोही अनी और सबसे बाद में दिगंबर अनी अखाड़े में धर्म ध्वजा फहराई जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धर्म ध्वजा स्थापना समारोह में तमाम दूसरे अखाड़ों के संत महात्मा भी शामिल होंगे. तीनों ही अखाड़े में धर्म ध्वजा कम से कम इक्यावन फिट की ऊंचाई पर लगेगी. इसे हाइड्रा मशीन के जरिए लगाया जाएगा. इससे पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी. वैष्णव अखाड़ों के संत महात्मा आज इस मौके पर खासे उत्साहित हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से संत महात्मा आए हुए हैं.

पेशवाई जनवरी महीने में होगी

वैष्णव अखाड़ों की पेशवाई जनवरी महीने में होगी. इन अखाड़ों की छावनी को खूबसूरती से तैयार किया जा रहा है. धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम दोपहर के वक्त सेक्टर 20 स्थित अखाड़ा नगर में होगा. निर्वाणी अनी, निर्मोही अनी और दिगंबर अनी अखाड़े में धर्म ध्वजा की स्थापना और चरण पादुका का पूजन किया जाएगा.

सफेद रंग की है निर्मोही अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा

वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़े के आराध्य ईष्ट देव एक ही देवता हनुमान जी ही हैं, बलेकिन तीनों अनी अखाड़े की धर्म ध्वजाएं अलग-अलग रंगों की हैं. निर्मोही अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा सफेद रंग की है, जो कि शांति और सद्भाव का प्रतीक है. जबकि निर्वाणी अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा केसरिया रंग की है, जो कि शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है.

क्या है पांच रंगों की धर्म ध्वजा का मतलब

इसके अलावा दिगंबर अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा पंच रंगों की होती है. पांच रंगों की धर्म ध्वजा का मतलब सभी को अपने में समाहित करने का संदेश होता है. दिगंबर अनी अखाड़े की धर्म ध्वजा शांति, सद्भाव, शौर्य और पराक्रम के साथ ही धर्म की स्थापना और धर्म के प्रचार प्रसार का संदेश देती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMaha Kumbh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ट्रेन के पहियों के नीचे छुप कर किया सफर, जबलपुर का यह वीडियो हुआ वायरल
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम सफर की ओर पार्थिव देह, आज अंतिम संस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?