टिकट के पैसे न होने के चलते उसने जान पर खेल कर यह सफर तय किया, एक व्यक्ति ने ट्रेन के पहियों के बीच छुपकर 250 km का सफर तय किया. RPF ने उसे हिरासत में लिया
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jabalpur Viral Video: सोशल मीडिया में MP जबलपुर रेलवे स्टेशन का एक विडियाे शेयर किया गया है, इससे रेलवे के अधिकारी भी सख्ते में हैं. दरअसल जबलपुर के रेलवे स्टेशन में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसको जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां के एक युवक ने 250 किलोमीटर का सफर ट्रेन के नीचे पहियों के बीच में छिपकर तय किया और अपने गंतव्य तक पहुंच गया. यह विडियो जैसे ही सोशल मीडिया में अपलोड किया गया, देश भर में उत्सुकता का माहौल निर्मित हो गया. लंबी दूरी तय करने वाले शख्स के खिलाफ आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है.
RPF ने युवक को हिरासत में लिया
दरअसल, इटारसी से जबलपुर के बीच चलने वाली दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों के नीचे छुपकर एक युवक जबलपुर पहुंच गया. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब ट्रेन के S4 कोच की जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने पहिये के नीचे एक युवक को छुपते हुए देखा. रेलवे कर्मचारियों ने इस बात की सूचना रेलवे पुलिस फोर्स को दे दी, जिसके बाद RPF ने युवक को हिरासत में ले लिया.
बिना टिकट ट्रेन के नीचे तय कर लिया सफर
जैसा कि बताया जा रहा है कि युवक के पास ट्रेन में सफर करने के पैसे नहीं थे, इसलिए उसने पहियों के बीच में छुपकर इटारसी से जबलपुर तक का सफर तय कर लिया. रेलवे के कर्मचारी जब ट्रेन की जांच कर रहे थे तो उन्हें पहिये के नीचे कुछ हरकत नजर आई. इसके बाद देखा गया तो वहां से बिना टिकट यात्री निकला.
ट्रेन के नीचे करीब 250 किमी की यात्रा की
वायरल वीडियो के साथ ये दावा किया गया था कि ट्रेन के रोलिंग स्टॉक और अंडरकैरिज की नियमित जांच के दौरान, कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने कोच के नीचे असामान्य हलचल देखी. करीब से निरीक्षण करने पर पाया गया कि व्यक्ति पहियों के बीच खतरनाक तरीके से पड़ा हुआ था. रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत वायरलेस से लोको पायलट को सूचित किया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया. युवक को उसके छिपने के स्थान से बाहर आने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया. साथ में ये भी कहा गया कि व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे करीब 250 किमी की यात्रा की.
हालांकि, आरपीएफ अधिकारियों ने पाया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा था, क्योंकि पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार और प्रतिक्रियाओं से संभावित मनोवैज्ञानिक समस्याओं का पता चलता है. जबलपुर में आरपीएफ उस व्यक्ति की पहचान और ऐसी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है.
बिना टिकट यात्रा कर रहा था युवक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो युवक के पास ट्रेन में सफर करने के पैसे नहीं थे. यही कारण था कि उसने पहियों के बीच में छिपकर इटारसी से जबलपुर तक का सफर तय करने का फैसला किया. इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी? पर पुलिस सुराग लगाने में असफल सिद्ध हुई और आज तक उक्त व्यक्ति की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई. जिसके कारण सोशल मीडिया में कई लोग उस व्यक्ति को गरीब और असहाय भी बताने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी पहलू यह भी है कि उक्त शरारती व्यक्ति का सफर में विघ्न डालना तो नहीं था. वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र की फैक्ट चेक यूनिट, पीआईबी ने हालांकि, दावा किया है कि वहां पर इतनी लंबी दूरी तक यात्रा करना नामुमकिन है क्योंकि ट्रेन के पहियों के बगल में लगे व्हीलसेट लगातार रोल करते रहते हैं. इस वजह से उसमें बैठकर यात्रा करना असंभव है.
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं तरह-तरह की प्रतिक्रिया
साेशल मीडिया ट्विटर पर रेलवे के द्वारा जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें आप देख सकते हैं कि शख्स ट्रेन के नीचे से निकलकर बाहर आ रहा है. कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि अगर ये शख्स सच बोल रहा है तो वो उस आदमी के टिकट का पैसा चुकाने को तैयार है, इंसानों को एक दूसरे की मदद कर के इंसानियत दिखानी चाहिए.
