बिहार के सासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में लालू यादव ने जोशीला भाषण दिया.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरेजेडी नेता तेजस्वी यादव के ‘वोट अधिकार यात्रा’ में लालू यादव ने तकरीबन डेढ़ मिनट के भाषण दिया. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए. किसी भी कीमत पर भाजपा जो चोरी करता है आने नहीं दीजिए. सबलोग एक हो जाइए. एक होकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सभी मिलकर एकजुट होकर इसको उखाड़ फेंकिए. लोकतंत्र मजबूत होने दीजिए. लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला.’
पुराने अंदाज में बोले लालू
लालू ने जब माइक थामा तो जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. राजनीति के मंच पर कई बार केवल शब्द नहीं, बल्कि उनका अंदाज असर करता है. और जब बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हो तो उनकी भाषण शैली किसी चुनावी ‘टॉनिक’ से कम नहीं मानी जाती. सासाराम में आयोजित राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जिसने जनता के साथ-साथ मंच पर बैठे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के चेहरे पर भी चमक ला दी.
1 सितंबर को होगा यात्रा का समापन
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा से शुरू हो चुकी है. इस यात्रा की शुरुआत रोहतास (सासाराम) से हुई है, जबकि समापन पटना में 1 सितंबर को होगा. 16 दिन में राहुल गांधी 20 जिलों से गुजरते हुए 1300 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. फिलहाल उनका काफिला औरंगाबाद में है.

