शुभांशु ने ISS से पृथ्वी की खींची गई तस्वीरें PM मोदी को गिफ्ट में दी.पीएम ने शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें बधाई दी.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
PM Modi meet Shubhanshu Shukla: आज सोमवार (18 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गए एक्सीओम-4 (Axiom-4) अंतरिक्ष मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने मिशन की सफलता के लिए शुभांशु शुक्ला को बधाई दी. शुभांशु के साथ पीएम मोदी की मीटिंग का वीडियो भी सामने आया है.
पीएम मोदी ने शुभांशु को गले लगाया
प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने शुभांशु से हाथ मिलाया, गले लगाया और कंधे पर हाथ रखकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. शुभांशु ने टैबलेट पर प्रधानमंत्री को अंतरिक्ष यात्रा की तस्वीरें दिखाई. शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का ‘मिशन पैच’ भी भेंट किया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरें भी मोदी के साथ साझा कीं.
PM मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा,”शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की. भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है.”

