By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
Sport

संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:08 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया, टीम इंडिया ने 283 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया.

Source : DB News Update

Contents
भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया, टीम इंडिया ने 283 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया.मिलर ने 110 मीटर का सिक्स लगायाअभिषेक शर्मा को जीवनदान मिलाटीम इंडिया ने 283 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sanju Samson Century: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों के विशाल अंतर से हराया है. भारत से तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने नाबाद सेंचुरी लगाकर स्कोर 283 रन तक पहुंचाया. जवाब में अफ्रीका टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई. यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने आयरलैंड को 143 रन और न्यूजीलैंड को 168 रनों के अंतर से हराया हुआ है. वहीं सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में सीरीज जीतने की हैट्रिक लगा दी है. उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका और बांग्लादेश को 3-0 से हराया. वहीं अब दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराने में सफलता पाई है.

मिलर ने 110 मीटर का सिक्स लगाया

मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले…अभिषेक शर्मा ने स्टेडियम के बाहर बॉल मारी, मिलर ने 110 मीटर का सिक्स लगाया, संजू का सिक्स फैन को लगा, बिश्नोई ने जगल करते हुए कैच लपका.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जोहान्सबर्ग में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. उन्होंने सीरीज में पहली बार टॉस जीता, लेकिन टीम ने लगातार चौथे टी-20 में बैटिंग ही की. साउथ अफ्रीका और भारत दोनों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया.

अभिषेक शर्मा को जीवनदान मिला

मैच के पहले ओवर में अभिषेक शर्मा को जीवनदान मिला. यहां ओवर की चौथी बॉल पर अभिषेक शर्मा ने फुल लेंथ बॉल पर ड्राइव खेला. बॉल, बैट का बाहरी किनारा लेकर स्लिप पर मौजूद रीजा हेंड्रिक्स के हाथों में पहुंची. उन्होंने अभिषेक का शून्य के स्कोर पर आसान सा कैच छोड़ दिया.

इसी ओवर की आखिरी बॉल अभिषेक के हेलमेट पर जा लगी। यानसन की शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल को अभिषेक पुल करने गए, लेकिन बॉल उनके हेलमेट पर जा लगी। फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने अभिषेक की जांच की.

वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से मिले 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (01 रन) और रेजा हेंड्रिक्स ( बिना खाता खोले) पवेलियन लौट गए। इसके तुरंत बाद ही कप्तान एडन मार्करम 08 रन और हेनरिक क्लासेन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स (43 रन) और डेविड मिलर (36 रन) ने जरूर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर वो भी क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद मार्को यानसेन ने नाबाद 29 रन और गेराल्ड कॉटेजे ने 12 रन बनाए। इस तरह पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह को तीन सफलता मिली। जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह और रवि विश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

टीम इंडिया ने 283 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 283 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा के शानदार शतकों की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने चौथे टी20 मुकाबले में जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा है। सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 210 रनों की टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन भारतीय साझेदारी हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (190 रन) के नाम रहा।

पिछले दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके सैमसन ने एक बार फिर शतक जड़ा जबकि तिलक ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोका। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 बनाए जबकि सैमसन ने 56 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। भारत के लिए सैमसन और तिलक के अलावा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपाम्ला ने लिया।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsSanju Samson Century
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, जानें आज का राशिफल
Next Article झांसी हादसे में मृतक 3 बच्चों की नहीं हुई शिनाख्त, अस्पताल के गेट पर जमा हुए परिजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?