By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: संसद में संजय राउत ने गुस्से में बजाई चुटकी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > संसद में संजय राउत ने गुस्से में बजाई चुटकी
Maharashtra

संसद में संजय राउत ने गुस्से में बजाई चुटकी

DB News
Last updated: 19/04/2026 10:31 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Maharashtra Politics: राज्यसभा में इमिग्रेशन और विदेशी बिल पर चर्चा के दौरान एक सदस्य द्वारा बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने पर संजय राउत भड़क गए और उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा.

Source : DB News Update

Contents
Maharashtra Politics: राज्यसभा में इमिग्रेशन और विदेशी बिल पर चर्चा के दौरान एक सदस्य द्वारा बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने पर संजय राउत भड़क गए और उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा.बालासाहेब ठाकरे का नाम सुनकर भड़के राउतकुणाल कामरा ने क्या चुटकी ली?कविता पेश करते हुए क्या कहा?महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की बड़ी चेतावनीBJP विधायक ने 5 राज्यों पर चुनावी हार के लिए शिवसेना पर कसा तंज

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sanjay Raut News: बुधवार को राज्यसभा में ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025’ (Immigration and Foreigners Bill) पर चर्चा के दौरान शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई. उन्होंने कहा कि “ये वही लोग हैं, जिन्होंने दस-दस बार अपनी पार्टी बदली है. ये हमें शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के बारे में न सिखाएं.” संजय राउत ने आगे कहा, “जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां रह रहे भारतीयों को जबरदस्ती वापस भेजा, तो यह गलत था. अगर यह कानून पास हो जाता है और कोई अमेरिकी नागरिक यहां अवैध रूप से रहता है, तो उसे भी उसी तरीके से वापस भेजना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि “देश में करीब 3 करोड़ रोहिंग्या और बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं, इन्हें बाहर निकालना जरूरी है. यह काम सबसे पहले हमने ही शुरू किया था.”

इस बिल पर अपनी राय रखते हुए संजय राउत ने कहा कि जब यह बिल पेश किया गया, तो गृह मंत्री ने कहा था कि यह देश धर्मशाला नहीं है. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह देश किसी की निजी संपत्ति भी नहीं है और न ही यह कोई जेल है.

बालासाहेब ठाकरे का नाम सुनकर भड़के राउत

संजय राउत के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का नाम लिया. यह सुनते ही संजय राउत गुस्से में आ गए और बोले, “कौन बोल रहा है बालासाहेब ठाकरे? कौन है?” उन्होंने बार-बार सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने वाला कौन है?

कुणाल कामरा ने क्या चुटकी ली?

कुणाल कामरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि शिवसेना, बीजेपी से बाहर आ गई। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई। फिर एनसीपी, एनसीपी से निकली. एक मतदाता को 9 बटन दिए गए. हर कोई भ्रमित था. पार्टी की शुरुआत एक व्यक्ति ने की थी. वे ठाणे से आते हैं, जो मुंबई का एक बहुत बड़ा जिला है. इसके बाद कुणाल अपनी कविता प्रस्तुत करते हैं.

कविता पेश करते हुए क्या कहा?

कुणाल कामरा ने कविता पेश करने के बाद कहा कि ये उनकी राजनीति है. वे पारिवारिक कलह को खत्म करना चाहते थे. उन्होंने किसी के पिता को चुरा लिया. इसका क्या जवाब होगा? क्या मैं कल तेंदुलकर के बेटे से मिलूं, भाई, चलो डिनर करते हैं. मैं तेंदुलकर की प्रशंसा करता हूं और उनसे कहता हूं, भाई, आज से वे मेरे पिता हैं.

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की बड़ी चेतावनी

कुणाल कामरा की कविता से राजनीतिक विवाद छिड़ने की संभावना है. मंत्री उदय सामंत ने कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज करने की चेतावनी दी है. उदय सामंत ने कहा, पूरा गाना सुनने के बाद हमारे विधायक कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मूड में हैं. अगर गाना एकनाथ शिंदे के लिए अपमानजनक है और कोई इस तरह से गाना शुरू करता है, तो हम विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी की नहीं सुनेंगे. हम पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे. उदय सामंत की चेतावनी के बाद इस गाने को लेकर राजनीति गरमाने के संकेत मिल रहे हैं.

BJP विधायक ने 5 राज्यों पर चुनावी हार के लिए शिवसेना पर कसा तंज

बता दें कि हाल फिलहाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव के नतीजों पर भी पडलकर ने शिवसेना और संजय राऊत पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि गोवा और उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने जमकर प्रचार किया था, लेकिन गोवा में एक भी सीट नहीं आई और यूपी में नोटा से भी कम वोट गिरे. इस पर तंज कसते हुए पडलकर ने कहा कि जनाब राऊत मुझे ऐसा लगता हैं कि आप आदित्य ठाकरे का अपमान आप पूरे देश के सामने करना चाहते हैं. इसीलिए उन्हें आपने यूपी और गोवा में लांच किया और नतीजों के बाद उन्हें मूंह की खानी पड़ी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जैसे एक नेता को आजकल एक अलग नाम से देश जनता हैं, क्या आप ऐसा कुछ नाम आदित्य जी को देना चाहते हैं .

You Might Also Like

भाजपा दूसरों के बच्चे चुराती है- उद्धव

NCP के नेता का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम सहित 6 की मौत

BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन का इंतजार खत्म

AI के जरिए होगी नासिक कुंभ मेला-2027 की निगरानी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp NewsSanjay Raut News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article यूएस के नए टैरिफ की घोषणा होते ही व्यापार युद्ध शुरू!
Next Article सांत्वना और मार्गदर्शन पाने के लिए धार्मिक स्थान पर जाने का विचार करें, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?