आधी रात को एम एस धोनी के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, इस दौरान धोनी ग्रीन प्रिंट वाली व्हाइट टी-शर्ट पहने धोनी हाथ में केक लिए दिख रहे हैं। वहीं ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब।
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
मुंबई. दिग्गज क्रिकेटर एम एस धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक तरफ जहां उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पोस्ट कर क्रिकेटर को बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं, सलमान ने आधी रात को धोनी के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट भी किया है। इस दौरान एम एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी सेलिब्रेशन में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करके ये जानकारी दी है।
सलमान खान ने किया विश
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे बर्थड बॉय धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ग्रीन प्रिंट वाली व्हाइट टी-शर्ट पहने धोनी हाथ में केक लिए दिख रहे हैं। वहीं ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब।
पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया धोनी का आशीर्वाद
इससे पहले एम एस धोनी की वाइफ साक्षी सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी केक काटकर अपना बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। केक काटने के बाद उनकी वाइफ साक्षी क्रिकेटर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती भी दिखाई दीं। उनके इस वीडियो पर एक्टर रणवीर सिंह ने ढेर सारे हार्ट इमोजी कमेंट करते हुए प्यार लुटाया है।
बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान
धोनी आईसीसी की ती बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं. उन्होंने बतौर कप्तान टी20 विश्व कप 2007, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. यह ऐसा दौर था जब विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा था. बड़ी से बड़ी टीमें भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर थी.
न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि दुनिया का यह सबसे खतरनाक फिनिशर आईपीएल में भी धमाल मचा चुका है. आईपीएल में भी उनकी कप्तानी शानदार रही. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और आरपीएस टीम की 226 मैचों में कप्तानी की. उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते. आईपीएल 2024 में धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी सौंप दी, लेकिन वो अब भी इस टीम के लिए खेल रहे हैं.
धोनी ने डेढ़ दशक की अवधि में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से करीब 5000 रन बनाए. आईपीएल में भी उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस समय धोनी मुंबई में हैं. एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा. इस दौरान साक्षी ने मजाकिया अंदाज में उनके पैर भी छुए और कैप्टन कूल ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया.
बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साक्षी ने शेयर किया. इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इस अवसर पर मौजूद थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसका कैप्शन था. “हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!”
सारे सितारें जमीं पर उतरे
एनएमएसीसी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सितारों से भरे संगीत समारोह में सलमान खान, बादशाह, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और सारा अली खान जैसी मशहूर हस्तियों ने प्रस्तुति दी थी। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्य कुमार यादव भी इस दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, नीता अंबानी ने भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया जीत की सराहना की और हार्दिक पंड्या को स्टेज पर सम्मानित किया। मुंबई इंडियंस टीम के साथी और ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, केएल राहुल और महान एमएस धोनी सहित अन्य क्रिकेट सितारों ने समारोह का आनंद लिया।

