Aaj Ka Rashifal, 17 February 2025: आज 17 फरवरी 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 17 फरवरी 2025, सोमवार का दिन विशेष-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है. आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी. आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी. अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. इस राशि की महिलाएं और लड़कियां खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे. निजी व्यस्तता के चलते काम अधूरे रह सकते हैं. इस राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है. आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम कर लेंगे.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी. आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे. घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा. कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा. सही समय पर सही फैसला लेने से आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा. आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा. कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है. बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें. गुस्से और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं. कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा. ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है. आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी. आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा. उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे. अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएंगे. जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है. छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा. आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी. किसी विशेष काम को लेकर सफलता मिल सकती है. जिससे आप खुश रहेंगे. नए कामों की योजनाएं बनेंगी. अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए लोगों से मदद मिल सकती है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे. आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. आज आपके कारोबार में तेजी आएगी. सहकर्मियों की मदद से आपके काम बन जाएंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है. आप घरेलू सामान खरीदने में पैसे खर्च करेंगे. परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा. माता- पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे. सामाजिक या राजनैतिक जान-पहचान मजबूत होगी. अपने में ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे. परिवार के सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. आज आप असंभव कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे. आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. अपने से बड़े और समझदार इंसान की मदद से आपकी परेशानियां सुलझ सकती हैं. नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खराब रिश्ते दोबारा अच्छे हो सकते हैं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आपकी कोशिशें सफल होंगी, थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे. नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी. आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी. घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है. आपकी कोशिशों से रिश्ते सुधरेंगे.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा. ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा. आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे. संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव रहेगा. पारिवारिक मसला सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी. परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं. पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी. ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे. थोड़ा समय परिवार और बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए निकालें. आज समय के हिसाब से काम करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी है.

