नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई. इसमें अब तक 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
New Delhi Railway Station Stampede : दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल की एक कर्मचारी गीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ’10 से 10.30 बजे यहां 15 डेड बॉडी लाई गई. 10 से 12 घायल थे. इसमें तीन बच्चों की लाशें भी थी.’ बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई. इसमें 18 लोगों की मौत हो गई. इस संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि गंभीर रूप से घायलों की संख्या भी बहुत ज्यादा है. मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 14 महिलाओं की मौत हुई है. 25 से ज्यादा लोग घायल हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. किसी ने भी बताया कि हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर हुआ तो किसी ने पुल पर भगदड़ की बात कही है. कोई कह रहा है कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म चेंज होने के अनाउंसमेंट के कारण अफरा-तफरी मची तो किसी ने कहा कि किसी तरह का कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ, लोग दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन को देखकर उसकी ओर भागने लगे.

