By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सिंधिया परिवार पर लगने वाला ‘गद्दारी’ का आरोप हटा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > सिंधिया परिवार पर लगने वाला ‘गद्दारी’ का आरोप हटा
Politics

सिंधिया परिवार पर लगने वाला ‘गद्दारी’ का आरोप हटा

DB News
Last updated: 12/04/2026 10:57 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बलिदान मेले में बदल गया वर्षों पुराना इतिहास…इस पर कांग्रेस ने उठाए सवाल. वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पिछले 25 सालों से बलिदान मेले में उनकी शहादत के किस्से और ऐतिहासिक स्वरूप लोगों को देखने को मिलता रहा है.

Source : DB News Update

Contents
बलिदान मेले में बदल गया वर्षों पुराना इतिहास…इस पर कांग्रेस ने उठाए सवाल. वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पिछले 25 सालों से बलिदान मेले में उनकी शहादत के किस्से और ऐतिहासिक स्वरूप लोगों को देखने को मिलता रहा है.सिंधिया परिवार पर लगते थे ये आरोपगायब हुए सिंधिया परिवार से जुड़ा इतिहासविवादित हिस्से को किया गया गायब‘अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी राजधानी थी’इसे लेकर सियासत तेजरैली में प्रियंका के बोलने से पहले विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

एमपी-ग्वालियर. MP News: वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पिछले 25 सालों से बलिदान मेले में उनकी शहादत के किस्से और ऐतिहासिक स्वरूप लोगों को देखने को मिलता रहा है। इस मेले में एक नाटक प्रस्तुत किया जाता था जो सिंधिया परिवार के इर्द-गिर्द दर्शाया जाता था। अब मेले के इतिहास से वह पंक्तियां गायब हो गई हैं, जिसमें कथित रूप से सिंधिया परिवार पर गद्दारी का आरोप लगता था। कांग्रेस ने इसको लेकर बीजेपी पर इतिहास के साथ छेड़खानी के आरोप लगाए हैं।

सिंधिया परिवार पर लगते थे ये आरोप

सन 1857 की क्रांति में अपनी बहादुरी की तलवार से इतिहास लिखने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की याद में एक ऐतिहासिक मेला उनकी समाधि पर लगता है। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी के नेता जयभान सिंह पवैया ने मेला शुरू किया था। यह मेला केवल वीरांगना की तस्वीरों और कविताओं तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें सिंधिया परिवार पर सीधे आरोप लगाए जाते थे।

गायब हुए सिंधिया परिवार से जुड़ा इतिहास

हर साल 17 और 18 जून को ग्वालियर में रानी के चरित्र और वीरता पर बलिदान मेला लगाया जाता है। पहले यह मेला शासकीय आयोजन नहीं था लेकिन अब इसे मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और नगर निगम के सहयोग से लगाया जाता है। मेले में वीरांगना लक्ष्मी बाई की शहादत पर एक नाटक प्रस्तुत किया जाता था, जिसमें उस दौर के सिंधिया राजघराने पर आरोप लगाया जाता था। अब मेले के इतिहास और रानी की झांकी से वह पंक्तियां और नाटक का हिस्सा गायब हो गया है, जिसके आरोप सिंधिया राजघराने पर लगते रहे हैं।

विवादित हिस्से को किया गया गायब

सिंधिया से जुड़ा वह हिस्सा अब नाटक से गायब हो गया है जो विवादित था। वीरांगना लक्ष्मीबाई की याद में लगने वाला बलिदान मेला वीर रस से प्रेरित रहता है। देश के कई जाने-माने कवि यहां वीरता और बहादुरी से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति देते हैं। मेले में सबसे ज्यादा चर्चा तो रानी के चरित्र से जुड़े इस नाटक की होती थी जिसको लेकर विवाद था। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही विवाद का वह हिस्सा अब खत्म हो गया है।

‘अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी राजधानी थी’

यहां तक की रानी की चरित्र का चित्र चित्रावली के माध्यम से किया जाता है। उसमें भी सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखी गई कविता को दर्शाया जाता है। इस कविता से भी वो पंक्तियां, जिनमें लिखा हुआ था कि “अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी राजधानी थी” को हटा दिया गया है।

इसे लेकर सियासत तेज

इस बदलाव के बाद ग्वालियर में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह की छेड़छाड़ बीजेपी स्वयं को प्रस्तुत करने के लिए और एक अलग ही इतिहास बताने के लिए कर रही है। वहीं, भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया का कहना है कि यह एक पवित्र कार्यक्रम है, इसमें नकारात्मक को ढूंढना हमारा दृष्टि दोष होगा।

रैली में प्रियंका के बोलने से पहले विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा

रैली में प्रियंका के बोलने से पहले विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ‘पहले इस परिवार (सिंधिया) ने लक्ष्मीबाई को धोखा दिया और फिर 1967 में कांग्रेस को धोखा दिया (जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी ने मप्र में कांग्रेस को गिरा दिया) और अब अपनी संपत्ति बचाने के लिए 2020 में कांग्रेस की सरकार गिराकर विश्वासघात किया.’
उन्होंने आरोप लगाया, “लक्ष्मीबाई ने यहीं अंतिम सांस ली. भिंड की जनता ने उनका समर्थन किया. वह ग्वालियर के महाराज के अनुरोध पर यहां आई थीं. अगर लक्ष्मीबाई को साथ मिलता तो आजादी 100 साल पहले ही आ गई होती. विश्वासघात का इतिहास दोहराया जा रहा है.”

यहां बतादें कि  प्रियंका की यात्रा के दौरान स्मारक पर पोस्टर लगाए गए थे कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सिंधियाओं ने रानी लक्ष्मीबाई, तथा 1969 और 2020 में कांग्रेस को धोखा दिया. इन पोस्टरों को पुलिस ने हटा दिया.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कोल्ड ड्रिंक पीने वालों हो जाओ सावधान! 
Next Article सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर-उज्जैन के मध्य शुरू होगा मेट्रो ट्रेन का संचालन 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?