सनातन धर्म को मानने वाले लोग प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करते हैं, लेकिन नियम की जानकारी न होने के कारण सूर्य देव के आशीर्वाद से वंछित रह जाते हैं.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Surya ko Jal dene: सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन सूर्य देवता को जल अर्पित करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को सूर्य जल चढ़ाने का नियम पता है, जिससे उनके जीवन में उन्नति देखने को नहीं मिलती है. जबकि सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से बुरे दिन खत्म होते हैं और जीवन में अच्छे दिन और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है.
सूर्य को जल अर्पित करने के कुछ नियम हैं, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है. क्योंकि नियम से जल चढ़ाने से आपकी किस्मत बदल सकती है. आइए जानते हैं सूर्य को जल अर्पित करने के वो नियम जिसके बारे में कम लोगों को पता है.
सूर्य को जल अर्पित करने के नियम-
- सूर्य को जल अर्पित करने के लिए हमेशा तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि तांबे का धातु सूर्य की ऊर्जा आप तक आसानी से पहुंचती है.
- सूर्य को जल चढ़ाने का समय फिक्स है, इसलिए प्रतिदिन 9 बजे से पहले ही उन्हें जल अर्पण करें. ऐसा इसलिए क्योंकि तब सूर्य की किरणें प्योर और गुणकारी होती है.
- तांबे के कलश में जल के अलावा अक्षत, रोली और लाल फूल जरूर डालें. ये चीजें सूर्य की तरंगों को आप तक आसानी से पहुंचाती है.
- सूर्य को जल देते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ ही होना चाहिए. इस दिशा में जल चढ़ाते समय “ऊं सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए.
- सूर्य को जल चढ़ाते समय जल जहां पर गिरता है, वहां से जल को स्पर्श करके अपने माथे पर जरूर लगाएं. ऐसा करने से आपके अंदर की नेगेटिविटी दूर होगी.
- इन उपायों को करने से आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने के साथ जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त होती है.
सूर्य को जल अर्पण करने से तीन चीजें जागृत होती हैं
दरअसल जब हम सूर्य को जल चढ़ाते हैं, तो उस वक्त हमारे शरीर में तीन चीजें जागृत होती हैं. पहली सप्तधातु (शरीर को रोगों से मुक्ति), दूसरी पिंगला नाड़ी (आत्मविश्वास) और तीसरी तप्त ताम्र प्रभाव (सकारात्मक ऊर्जा).
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

