सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि उनके विरोधी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. उन्होंने 152 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
CP Radhakrishnan Next Vice President of India: एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है. इस चुनाव में कुल 788 सांसदों को वोट देने का अधिकार था, जिनमें से 781 ने हिस्सा लिया. मतदान का प्रतिशत 98.2% रहा. कुल 768 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वोट मान्य थे. इनमें से सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि उनके विरोधी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. उन्होंने 152 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया.
कुल वोटरों की इतनी थी संख्या
उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के सभी सदस्य -जिसमें नामित सदस्य भी शामिल हैं, वोट देने के योग्य थे. कुल 788 वोटर थे, जिनमें 245 राज्यसभा और 543 लोकसभा के सदस्य शामिल थे. मतदान सुबह से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें 767 निर्वाचकों ने अपना वोट डाला. केवल एक बैलेट बॉक्स का उपयोग किया गया. मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई. सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता वोट मिले, जबकि सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले.

