By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हमारे इष्ट, गुरु और धर्म के खिलाफ में बोलोगे तो हम बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > हमारे इष्ट, गुरु और धर्म के खिलाफ में बोलोगे तो हम बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे
Uttar Pradesh

हमारे इष्ट, गुरु और धर्म के खिलाफ में बोलोगे तो हम बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे

DB News
Last updated: 20/09/2025 9:33 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा पर प्रेम में डूबे संत हुए आग बबूला : शास्त्र आधारित ज्ञान देने वाले संत प्रेमानंद जी महाराज के साथ खड़ा हुआ पूरा संत समाज

वृन्दावन. श्रीकृष्ण दिवानी राधारानी पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के विवादास्पद टिप्पणी से प्रेमानंद जी महाराज काफी नाराज हो गए हैं. उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा को कहा है कि तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता. प्रेमानंद जी महाराज इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने यह तक कह दिया कि हमे गाली दो तो चलेगा, लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे, अवहेलना करोगे तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम स्वयं को न्योछावर कर देंगे, तुम्हें बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे.

Contents
कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा पर प्रेम में डूबे संत हुए आग बबूला : शास्त्र आधारित ज्ञान देने वाले संत प्रेमानंद जी महाराज के साथ खड़ा हुआ पूरा संत समाजपंडित मिश्रा ने की थी “राधारानी” पर टिप्पणीप्रेमानंद जी महाराज गुस्से मेंभगवान की मर्यादा को नहीं जानता‘तुम्हें हम कहीं का नहीं छोड़ेंगे’

पंडित मिश्रा ने की थी “राधारानी” पर टिप्पणी

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान कहा कि “राधाजी बरसाना नहीं, बल्कि रावल गांव की रहने वाली थीं”. बरसाना में उनके पिता की कचहरी थी. वहां पर वे साल में एक बार जाती थी. उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की 16 हजार रानियों में राधा का नाम नहीं है. उनके पति में श्रीकृष्ण का नाम नहीं है. राधा जी के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद कुटिला थीं. छात्रा गांव में राधाजी की शादी हुई थी. पंडित प्रदीप मिश्रा की इस टिप्पणी के बाद से ही राधारानी के प्रेम रस में डूबे रहने वाला संत समाज क्रोधित हो गया है.

प्रेमानंद जी महाराज गुस्से में

इस टिप्पणी के बाद प्रेमानंद जी महाराज का गुस्सा प्रदीप मिश्रा पर फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि दो चार श्लोक पढ़ क्या लिए कथावाचक हो गए. तुम्हे पता ही क्या है लाडली जी के बारे में? तुम जानते ही क्या हो? अगर तुम किसी संत के चरण रज का पान करके बात करते तो तुम्हारे मुख से कभी ऐसी वाणी नहीं निकलती.

चर्चा की जाती है प्रभु में अनुराग प्रकट करने के लिए. स्वयं में और जो सुने, उसे भगवान में श्रद्धा हो जाए. जो मेरी लाडली जी के बारे में एक भी बात नहीं जानता हो, उसे उनके बारे में बोलने का अधिकार ही क्या है? क्या जानता है उनके बारे में? श्रीजी, हम जीते हैं, उन्हीं से. हम उन्हीं में रहते हैं और वे हम में रहती हैं. अगर तुमको जानकारी करनी है कि श्रीजी क्या हैं तो मेरे आंखों में आंखें मिलाकर देख कि श्रीजी क्या हैं? फिर तुझे पता चलेगा.

भगवान की मर्यादा को नहीं जानता

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि जो परम रस है, जैसा वेद कहते हैं. राधा और श्रीकृष्ण जी अलग नहीं हैं. वो हद कह कर बोल रहा है. तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता. चार लोगों को रिझाकरके भगवाताचार्य बन रहा है. तू प्रभु के प्रति बोले, तू ही बोला था द्वारिकाधीश के प्रति. तुझे तो शर्म आनी चाहिए. जिसका यश का गान करके जीता है, जिसका यश खाता है, जिसका यश गाकर तुझे नमस्कार और प्रणाम मिलता है, उसकी मर्यादा को तू नहीं जानता है.

किस बात का प्रवचन करता है? जब तुझे ब्रह्म तत्व का बोध नहीं. चराचर जगत में देखने वाले भगवान महाभागवत कहे जाते हैं और तू भागवत का प्रवचन करता है. भगवान की निंदा करता है. श्रीजी की अवहेलना की बात करता है. कहते हैं कि वे इस बरसाने में नहीं हैं. अभी सामना पड़ा नहीं संतों से. तू चार लोगों को घेरकर उनसे पैर पूजवाता है, तो समझ लिया है कि तू बड़ा भागवताचार्य है.

श्रीजी को तू जान जाएगा? जो ब्रह्मा और शंकर के ध्यान में भी नहीं आने वाली हैं, वह हमारी लाडली जी हैं. रही बात श्रीजी बरसाने की हैं या नहीं, तो तुम ने कितने ग्रंथों का अध्ययन किया है. अभी तो रस ग्रंथों में प्रवेश ही नहीं हुआ है. चार श्लोक पढ़ क्या लिए, भागवत प्रवक्ता बन गए. तुम नरक जाओगे, वृंदावन की भूमि से गरज कर कह रहा हूं.

‘तुम्हें हम कहीं का नहीं छोड़ेंगे’

प्रेमानंद जी महाराज इतना गुस्सा हैं कि उन्होंने यह तक कह दिया कि हमे गाली दो तो चलेगा, लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे, अवहेलना करोगे तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम स्वयं को न्योछावर कर देंगे, तुम्हें हम कहीं का नहीं छोड़ेंगे. तुम्हें बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे.

यह नहीं समझा जाए कि भगवान के भक्तों में शक्ति नहीं है. अनंतशक्ति संपन्न भगवान का दासत्व स्वीकार किए. पर वो एक मार्ग है, जहां एक शर्त रखी गई कि किसी भी शक्ति या सिद्धि का प्रयोग किया तो इस मार्ग से हट जाओगे, इसलिए चुप, मिट भले जाएं, गाली भले खा लें, सब कुछ सहकर सीधे प्रभु के प्राप्ति के मार्ग पर चलते हैं.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:Baba PremadandDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रीवा सैनिक स्कूल के छात्र  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बनेंगे आर्मी चीफ
Next Article PM Modi की अपील: सोशल मीडिया से हटा लें ‘मोदी का परिवार’?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?